बिहार के पिंटू बनवाल ने 3 साल में 3 शादियां कीं। पहली दो पत्नियों की घरेलू हिंसा और दहेज की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पिंटू ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे हालातों का दबाव बताया।

गोपालगंजः तीन साल में तीन शादियां। बिहार के एक युवक ने अपनी पिछली पत्नियों को तलाक दिए बिना ही दूसरी महिलाओं से भी शादी कर ली। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बिहार के गोपालगंज जिले के पिंटू बनवाल को गिरफ्तार किया गया है। पिंटू की पहली और दूसरी पत्नियों द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज की मांग के आरोप में दी गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी हुई। हालांकि, पिंटू बनवाल ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने दावा किया कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। पिंटू ने कहा, "दहेज को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह सब झूठ है। मैंने उनसे एक रुपया भी नहीं लिया है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 पत्नी ने हालत खराब की तो करनी पड़ी तीसरी शादी

पिंटू ने यह तो माना कि उसने तीन महिलाओं से शादी की है। लेकिन उसका कहना है कि उसे हालातों के दबाव में आकर दोबारा शादी करनी पड़ी। पिंटू का तर्क है कि पहली दो शादियों ने उसके परिवार की हालत और खराब कर दी। उसकी मां 60 साल की हैं। इन पत्नियों ने दो दिन भी खाना नहीं बनाया। उलटा, मैं और मेरी मां उनके लिए खाना बनाकर देते थे।

पिंटू का कहना है कि यह बात तो गांव वाले भी जानते हैं कि पहली पत्नी खुशबू उसे चाकू लेकर मारने आई थी। उस दिन मैं और मेरी मां मरने वाले थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमारे बीच 10 साल का अंतर था, कोई शारीरिक संबंध नहीं था, और बलात्कार की शिकायत झूठी है। उसने कहा कि उसकी मां बहुत बीमार रहती हैं, इसलिए उसने तीसरी शादी की। वह कोई शिकायत का मौका नहीं देती। उसने यह भी दलील दी कि पहली दो पत्नियों ने चुपके से उसके खिलाफ साजिश रची है। लेकिन, पहली दो पत्नियां अपनी इस बात पर अड़ी हुई हैं कि शादी के बाद पिंटू ने उन्हें परेशान किया और फिर छोड़ दिया। खैर, पत्नियों की शिकायत के बाद पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।