Hajipur Assembly History: भाजपा 2000 से लगातार हाजीपुर सीट जीत रही है। 2020 में अवधेश सिंह ने राजद को सिर्फ 2,990 वोटों से हराया था। इस बार फिर अवधेश सिंह ने शानदार जीत के साथ सीट अपने नाम कर कर लिया है। 

Hajipur Assembly Election 2025: हाजीपुर विधानसभा सीट (Hajipur Vidhan Sabha Seat) बिहार की राजनीति में बेहद अहम मानी जाती है।Hajipur Assembly History: भाजपा 2000 से लगातार हाजीपुर सीट जीत रही है। 2020 में अवधेश सिंह ने राजद को सिर्फ 2,990 वोटों से हराया था। इस बार फिर अवधेश सिंह ने शानदार जीत के साथ सीट अपने नाम कर कर लिया है।

2020 का हाजीपुर विधानसभा चुनाव-कांटे का मुकाबला

  • 2020 में भाजपा उम्मीदवार अवधेश सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।
  • उन्हें 85,552 वोट मिले।
  • दूसरे स्थान पर रहे राजद (RJD) उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया को 82,562 वोट मिले।
  • भाजपा ने मात्र 2,990 वोटों से जीत दर्ज की।
  • इस चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 57.29% रहा।

2015 -महागठबंधन की लहर के बीच भाजपा की जीत

  • 2015 में भी भाजपा के अवधेश सिंह विजयी रहे।
  • उन्हें 86,773 वोट मिले।
  • कांग्रेस (INC) प्रत्याशी जगन्नाथ प्रसाद राय को 74,578 वोट मिले।
  • भाजपा ने 12,195 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

2010- नित्यानंद राय का दबदबा

  • 2010 में भाजपा नेता और मौजूदा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जीत दर्ज की।
  • उन्हें 55,315 वोट मिले।
  • लोजपा (LJP) उम्मीदवार राजेंद्र राय को 38,706 वोट मिले।
  • राय ने यह चुनाव 16,609 वोटों के अंतर से जीता।

2000 और 2005- जीत की नींव

  • 2000 और 2005 (फरवरी व अक्टूबर) दोनों चुनावों में नित्यानंद राय ने राजद (RJD) उम्मीदवारों को हराकर भाजपा की पकड़ मजबूत की।
  • इन चुनावों में जीत का अंतर करीब 15,000 वोटों का रहा।

जातीय समीकरण क्या कहते हैं?

  • हाजीपुर सीट पर जातीय समीकरण बड़ा रोल निभाते हैं।
  • यादव वोटर: लगभग 19%
  • राजपूत वोटर: करीब 15%
  • मुस्लिम वोटर: लगभग 8%

खास बात: इन्हीं समीकरणों के आधार पर पार्टियां उम्मीदवार तय करती हैं। भाजपा यहां संगठन और जातीय संतुलन दोनों से मजबूत स्थिति में रही है।

2025 का चुनाव- क्या बदलेंगे हालात?

अब सवाल यह है कि 2025 में क्या भाजपा लगातार छठी बार हाजीपुर जीत पाएगी या विपक्ष खासकर राजद-कांग्रेस गठबंधन कोई बड़ा उलटफेर करेगा? इस बार मुकाबला बेहद रोचक और सस्पेंस से भरा रहने वाला है।