Heatwave Alert: बिहार में भीषण गर्मी की चेतावनी! मौसम विभाग ने 11-13 मई तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। 

Heatwave Alert: बिहार में अगले कुछ दिनों में तापमान में तेज़ बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 13 मई तक उत्तर-पश्चिमी जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पूरे राज्य में मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

येलो अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान के लिए हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री और रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुरुवार को गया में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांका में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के जश्न में बच्चे पर जानलेवा हमला, शाहजहांपुर में तनाव

12 मई को बढ़ेगा तापमान

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया और नालंदा जैसे जिलों में 12 मई तक तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ-साथ सारण जिले में गर्म और शुष्क मौसम जारी रहेगा। 12 मई तक अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, 14 मई के आसपास उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।