Rain Alert: बिहार में मौसम बदलने के संकेत हैं। गोपालगंज और सिवान में अगले 2-3 घंटे में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 

Rain Alert: बिहार में मौसम बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले के कई इलाकों में अगले 2 से 3 घंटे के अंदर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: 10वीं छात्र फर्स्ट डिवीजन पास, फिर भी कर लिया सुसाइड, हर माता-पिता के लिए खबर

12 से 16 मई के बीच कई जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि 12 से 16 मई के बीच बिहार के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा रह सकता है। पछुआ हवाओं के कारण गर्मी और तेज महसूस होगी। सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में देखा जाएगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के शहरों में लू और तेज गर्मी का खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।