Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। 

Bihar Weather: बिहार में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई समेत भागलपुर जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। पटना और दक्षिणी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, असम और उसके आसपास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में बदलेगा मौसम

पूर्वी राजस्थान से लेकर मेघालय, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और सिक्किम होते हुए बांग्लादेश तक हवा का परिसंचरण बन रहा है, जो बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है।बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नालंदा के राजगीर में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: क्यों पड़ा Operation Sindoor नाम? नाम में छिपा है भारत का कड़ा संदेश

राज्य में सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज

पटना और अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है। राजधानी पटना में इस सीजन की सबसे अधिक 65.1 मिमी वर्षा हुई, वहीं नालंदा के एकंगरसराय में 101.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और पुरवा हवाओं के चलते मौसम सामान्य बना रहा। राज्य में सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।