जहानाबाद विधानसभा चुनाव 2025: राजद ने अपना किला बचा लिया। राहुल कुमार ने जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद को सिर्फ 793 वोटों से मात दी। यादव–भूमिहार डॉमिनेंस वाली इस सीट पर RJD की लगातार तीसरी जीत, जनसुराज तीसरे नंबर पर रहा।

Jehanabad Assembly Election 2025: जहानाबाद विधानसभा चुनाव 2025 (Jehanabad Assembly Election 2025) बिहार की राजनीति का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है। इस सीट पर यादव और भूमिहार जातियों का वर्चस्व हमेशा से चुनावी नतीजों को प्रभावित करता रहा है। 2020 से पहले 2010 में यह सीट जदयू के पास थी, लेकिन 2015, 2020 और अब 2025 में लगातार 3 बार राजद (RJD) ने जीत हासिल की और अब यह सीट पार्टी का अभेद गढ़ बन चुकी है। इस बार यहां से राजद उम्मीदवार राहुल कुमार ने यूं तो महज 793 वोटों की मार्जिन से ही जीत हासिल कर पाए लेकिन पार्टी की परंपरागत सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। उन्हें इस बार कुल 86402 वोट मिले। उनके मुकाबले में खड़े जदयू कैंडिडेट चंदेश्वर प्रसाद ने 85609 नोट हासिल कर मात्र 793 वोटों से पिछड़ गए। यहां से तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी रही। जिसके कैंडिडेट अभिराम सिंह को 5760 वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 का चुनाव परिणाम (Jehanabad Assembly Election 2010)

  •  अभिराम शर्मा (JDU)- 35,508 वोट
  •  सच्चितानंद यादव (RJD)- 26,941 वोट
  •  जीत का अंतर- लगभग 8,567 वोट

2015 का चुनाव परिणाम (Jehanabad Assembly Election 2015)

  • मुंद्रिका सिंह यादव (RJD)- 76,458 वोट
  •  प्रवीण कुमार (RLSP)- 46,137 वोट
  •  जीत का अंतर- 30,321 वोट

2020 का चुनाव परिणाम (Jehanabad Assembly Election 2020)

  • कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव (RJD)- 75,030 वोट (47.03%)
  •  कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (JDU) - 41,128 वोट (25.78%)
  •  जीत का अंतर – 33,902 वोट

खास बात: इसके अलावा LJP की इंदु देवी कश्यप को 24,176 वोट और अन्य छोटे दलों व निर्दलीयों को 2-4 हजार वोट मिले।

जहानाबाद विधानसभा का समीकरण

  • 1. इस सीट पर यादव और भूमिहार जातियां निर्णायक भूमिका निभाती हैं।
  • 2. यादव मतदाताओं का बड़ा झुकाव राजद की ओर देखा गया है।
  • 3. भूमिहार समुदाय जदयू और भाजपा के लिए मजबूत वोट बैंक माना जाता है।

खास बात: यही समीकरण हर बार यहां की राजनीति को दिशा देता है।