बिहार के जमुई से मोहब्बत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दामाद अपनी सास के इश्क में इस कदर पागल हुआ कि बीवी तक को भूल गया। इतना ही नहीं वो विधवा सास के साथ जिंदगी जीने का फैसला कर लिया। 

जमुई (बिहार). आपसी रिश्तों में कई प्रेम कहानियां सुनी होगी। जिसमें देवर-भाभी, जीजा-साली की लव स्टोरी आम हैं। लेकिन बिहार के जमुई से इश्क का हैरान करन वाला मामला सामने आया है। जहां एक दमाद अपनी ससुराल यानि विधवा सास को दिल दे बैठा। युवक अपनी चचेरी सास के प्यार में इस कदर डूब गया कि पत्नी को भूलने लगा। यहां तक की बीवी से बात करना तक बंद कर दिया। हर समय सास के बारे में सोचता रहता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे सास-दामाद का प्यार चढ़ा परवान

दरअसल, सास-दामाद के इश्क का परवान चढ़ने का यह मामला बांका जिले का है। जहां धोरैया गांव के रहने वाले चंदन गोस्वामी की ससुराल हांसडीह गांव में थी। ससुराल आते-जाते उसके रिश्ते चचेरी विधवा सास से बढ़ने लगे। दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इतना हीं दामाद आए दिन कोई ना कोई बहाना बनकार अपनी चचेरी सास से मिलने के लिए जाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे।

सास-दामाद की प्रेम कहानी अंजाम तक पहुंचने से पहले खत्म

बता दें कि चंदन अपनी सास के प्यार में इतना पागल हो गया कि पत्नी को नजर अंदाज करने लगा। इतना ही नहीं सास और दामाद ने एक साथ शादी करने का फैसला तक कर लिया। लेकिन दोनों की यह प्रेम कहानी अंजाम तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई। बुधवार के दिन आरोपी रात के अंधरे में सास से मिलने के लिए पहुंचा। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा की अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसके बाद गांववालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जब दोनों के बारें परिवार और रिश्तेदारों को पता चला तो वह हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।