बिहार में एक 'सीरियल किसर' की चर्चा है। वह अनजान शख्स लड़कियों और महिलाओं को अकेले देख उन पर टूट पड़ता है और 'किस' कर भाग जाता है। जमुई जिले के सदर अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जमुई। बिहार में एक 'सीरियल किसर' की चर्चा है। वह अनजान शख्स लड़कियों और महिलाओं को अकेले देख उन पर टूट पड़ता है और 'किस' कर भाग जाता है। जमुई जिले के सदर अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें, अकेले में फोन पर बात कर रही महिला को ए​क अनजान शख्स जबरन 'किस' कर फरार हो जाता है। पुलिस उस 'सीरियल किसर' की तलाश में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

दोनों में पहले से संबंध थे: DSP

पीड़िता ने जमुई थाने में 'किस' करने वाले शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि DSP अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि में यह सामने आया है कि उन दोनों में पहले से संबंध थे।

वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर में एक महिला अकेले में फोन पर बात कर रही है। तभी एक शख्स परिसर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल होता है और महिला पर टूट पड़ता है, वह कुछ समझ पाती। उसके पहले ही युवक जबरन 'किस' कर फरार हो जाता है।

महिला ने दर्ज कराया केस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला वर्ष 2015 से अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराया है। वह फोन से बात कर रही थी। उसी वक्त कोई अनजान शख्स पीछे से आया और उनका मुंह दबा दिया। उन्होंने उसकी पकड़ से छूटने की कोशिश की। महिला उस व्यक्ति को नहीं जानती है। उनका कहना है कि वह यह नहीं बता सकती हैं कि वह क्यों आया था और क्या करना चाहता था।

अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि अस्पताल परिसर में सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि मरीज और उनक परिजन भी रहते हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मनचला अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की कोशिश में जुटी है।