बिहार के खगड़िया जिले में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। जिसमें दो महिलाओं को एक दूसरे के पतियों से प्यार हो गया और फिर बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों से शादी रचा ली।

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। जिसमें दो महिलाओं को एक दूसरे के पतियों से प्यार हो गया और फिर बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों से शादी रचा ली। आपको जानकर अचरज होगा कि एक महिला के चार बच्चे हैं, जबकि दूसरी महिला के भी दो बच्चे हैं। अब शादी के बाद दोनों महिलाओं के बीच बच्चों की अदला बदली भी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी प्रेमी के साथ फरार हुई तो नीरज ने दर्ज कराया था केस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला खगड़िया के चौथम थाना इलाके का है। पसराहा गांव की रहने वाली रुबी की हरदिया गांव निवासी नीरज नाम के शख्स से वर्ष 2009 में शादी हुई थी। उनके चार बच्चे भी हुए। कहते हैं कि इश्क अंधा होता है। उस महिला के साथ भी यही हुआ। उसे पसराहा गांव निवासी मुकेश से इश्क हो गया। दोनों का इश्क परवान चढा और छह फरवरी 2022 को महिला अपने पति नीरज का घर छोड़कर प्रेमी मुकेश के साथ फरार हो गई। कुछ दिन बीते तो दोनों ने शादी रचा ली। महिला के चार बच्चे थे। वह अपने तीन बच्चों को अपने साथ ले गई। सिर्फ एक बेटी उसके पति के साथ रह गई।

फिर नीरज को भी मुकेश की पत्नी से हो गया प्यार, रचाई शादी

इस घटना से गुस्साये उसके पति नीरज ने मुकेश के खिलाफ पसराहा थाने में किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब एक साल तक यह केस चलता रहा। इस बीच पंचायत भी हुई। पर महिला अपने पति के पास नहीं लौटी। इसी बीच नीरज ने मुकेश की पत्नी से फोन पर बात करना शुरु कर दिया। संयोग से मुकेश की पत्नी का नाम भी रुबी है। दोनों के बीच फोन पर शुरु हुई वार्तालाप जल्दी ही प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने बीती 18 फरवरी को मंदिर में शादी रचा ली। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मुकेश मजदूरी का काम करता है।