मधुबन विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक पूरी की। राणा रणधीर ने जीत हासिल की। ​​मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताते हुए राणा रणधीर का समर्थन किया और मधुबन में पार्टी की मजबूत पकड़ बरकरार रखी।

Madhuban Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधुबन विधानसभा (Madhuban Assembly) सीट एक बार बीजेपी तीसरी बार हैट्रिक लगाई है। राणा रणधीर जीते।

2010 मधुबन विधानसभा चुनाव परिणाम

  •  2010 में मधुबन सीट पर जदयू (JDU) और राजद (RJD) आमने-सामने थे।
  •  जदयू उम्मीदवार शिवजी राय को 40,478 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की।
  •  राजद के राणा रणधीर को 30,356 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर करीब 10,122 वोट का रहा।
  •  वोट शेयर में जदयू को 39% और राजद को 30% वोट मिले।

2015 मधुबन विधानसभा चुनाव परिणाम

  • 2015 में यहां सियासी समीकरण बदल गए।
  • राणा रणधीर ने राजद छोड़कर बीजेपी (BJP) से चुनाव लड़ा और 61,054 वोट पाकर जीत दर्ज की।
  • जदयू प्रत्याशी शिवजी राय को 44,832 वोट मिले।
  • बीजेपी उम्मीदवार राणा रणधीर ने 16,222 वोटों से जीत दर्ज की।
  • इस बार बीजेपी को 44% वोट शेयर मिला जबकि जदयू को 32% वोट मिले।

2020 मधुबन विधानसभा चुनाव परिणाम

  •  2020 का चुनाव भी बेहद दिलचस्प रहा।
  •  बीजेपी ने फिर से राणा रणधीर को मैदान में उतारा और उन्होंने 73,179 वोट पाकर जीत हासिल की।
  •  राजद प्रत्याशी मदन प्रसाद सिंह को 67,301 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर करीब 5,878 वोट का रहा।
  •  वोट शेयर में बीजेपी को 47.69%, जबकि राजद को 43.86% वोट मिले।

2025 मधुबन विधानसभा का समीकरण

अब सवाल यह है कि मधुबन विधानसभा चुनाव 2025 में कौन बाजी मारेगा? क्या बीजेपी की जीत की हैट्रिक पूरी होगी या फिर राजद-जदयू गठबंधन यहां बड़ा उलटफेर करेगा? मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या और ब्राह्मण-राजपूत वोट का समीकरण इस बार भी मुख्य फैक्टर होगा।