2025 के मटिहानी विधानसभा चुनाव में, बेगूसराय ज़िले की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर राजद के नरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की। ​​कड़े राजनीतिक मुकाबले के बीच, मतदाताओं ने उन्हें स्पष्ट समर्थन दिया और जीत दिलाई।

Matihani Assembly Election 2025: मटिहानी विधानसभा चुनाव 2025 (Matihani Assembly Election 2025) बेगूसराय जिले की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। यहां से आरजेडी के नरेंद्र कुमार सिंह जीते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020: 333 वोट का सबसे रोमांचक मुकाबला

2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राज कुमार सिंह ने बेहद कांटे की टक्कर में जीत हासिल की। उन्होंने जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह (बोगो सिंह) को सिर्फ 333 वोटों से हराया।

  •  राज कुमार सिंह (LJP)-61,364 वोट
  •  नरेंद्र कुमार सिंह (JD(U))-61,031 वोट
  •  राजेंद्र प्रसाद सिंह (CPI-M)-60,599 वोट

खास बात : इतना करीबी मुकाबला बिहार की राजनीति में बहुत कम देखने को मिला।

2015: जदयू की बड़ी जीत

2015 के चुनाव में जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह ने 89,297 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया, जिन्हें 66,609 वोट मिले। इस बार जीत का अंतर 22,688 वोटों का था।

2010: कांग्रेस को करारी शिकस्त

2010 में जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह ने 60,530 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अभय कुमार सरजन को हराया था। कांग्रेस को केवल 36,702 वोट मिले और जीत का अंतर 23,828 वोट रहा।

2025 में क्या होगा?

अब 2025 में मटिहानी विधानसभा चुनाव एक बार फिर बेहद दिलचस्प होने वाला है। LJP के राज कुमार सिंह अपनी जीत दोहराने का बेताब है। JD(U) का बोगो सिंह 2015 और 2010 की तरह मजबूत वापसी करना चाहती है। साथ ही CPI-M का पिछली बार का प्रदर्शन भी यह संकेत देता है कि तीसरा विकल्प यहां से जोर पकड़ सकता है। कम मतदान (2020 में सिर्फ 29.64%) के बावजूद कड़ा मुकाबला यह साबित करता है कि यहां जातीय समीकरण, स्थानीय चेहरा और उम्मीदवार की छवि सबसे बड़ा फैक्टर है।