2025 के महाराजगंज विधानसभा चुनाव में सीवान ज़िले की इस महत्वपूर्ण सीट पर जदयू के हेम नारायण सिंह ने जीत हासिल की। ​​कड़े राजनीतिक मुकाबले के बीच मतदाताओं ने उन्हें स्पष्ट समर्थन दिया और विजयी बनाया। 

Maharajganj Assembly Election 2025: बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा सीट (Maharajganj Assembly Seat) पर जेडीयू के हेम नारायण सिंह ने हासिल की जीत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020: कांग्रेस ने छिनी जदयू की सीट

महाराजगंज विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी विजय शंकर दुबे ने बड़ा उलटफेर करते हुए जदयू के हेम नारायण साह को मात दी थी। विजय शंकर दुबे को 48,825 वोट मिले जबकि हेम नारायण साह को 46,849 वोट। जीत का अंतर सिर्फ 1,638 वोटों का था। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी राहत और जदयू के लिए बड़ा झटका थी।

2015: जदयू की जोरदार वापसी

2015 में स्थिति बिल्कुल उलट थी। जदयू प्रत्याशी हेम नारायण साह ने भाजपा के कुमार देव रंजन सिंह को मात दी थी। इस चुनाव में हेम नारायण साह को 68,459 वोट मिले थे जबकि कुमार देव रंजन सिंह को 48,167 वोट मिले। महागठबंधन की लहर में जदयू ने यहां परचम लहराया था।

2010: जदयू का मजबूत कब्ज़ा

2010 में भी जदयू ने यहां बाज़ी मारी थी। जदयू उम्मीदवार दामोदर सिंह ने राजद प्रत्याशी माणिकचंद राय को बड़े अंतर से हराया था। दामोदर सिंह को 40,232 वोट मिले थे जबकि माणिकचंद राय को 20,223 वोट।

2025 में मुकाबला किसके बीच?

महाराजगंज विधानसभा चुनाव 2025 (Maharajganj Assembly Election 2025) में कांग्रेस, जदयू और भाजपा तीनों ही पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रख पाएगी या जदयू फिर से वापसी करेगी?