Maner Assembly Election 2025: लगातार तीन जीत के बाद एक बार फिर भाई वीरेंद्र चौथी बार भी आरजेडी का किला कायम रखे हैं।
Maner Vidhan Sabha Chunav 2025: लगातार तीन जीत के बाद एक बार फिर भाई वीरेंद्र चौथी बार भी आरजेडी का किला कायम रखे हैं। 1 लाख से ज्यादा वोट लाकर भाई विरेंद्र ने जीत हासिल की है।
2010 का चुनाव: आरजेडी की वापसी
2010 के विधानसभा चुनाव में मनेर सीट से भाई वीरेंद्र (RJD) ने जीत हासिल की थी।
- भाई वीरेंद्र (RJD): 57,818 वोट
- श्रीकांत निराला (JDU): 48,217 वोट
- जीत का अंतर: 9,601 वोट
नोट: यही जीत उनके लिए आगे का रास्ता आसान बना गई।
2015 का चुनाव: दूसरी जीत से बढ़ा दबदबा
2015 में भाई वीरेंद्र ने भाजपा के श्रीकांत निराला को हराया और अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
- भाई वीरेंद्र (RJD): 89,773 वोट
- श्रीकांत निराला (BJP): 66,945 वोट
- जीत का अंतर: 22,828 वोट
नोट: यह जीत दिखाती है कि यादव और मुस्लिम वोटरों का झुकाव साफ तौर पर आरजेडी की तरफ रहा।
2020 का चुनाव: हैट्रिक जीत
2020 के चुनाव में भाई वीरेंद्र ने भाजपा के निखिल आनंद को मात देकर तीसरी बार जीत दर्ज की।
- भाई वीरेंद्र (RJD): 94,223 वोट
- निखिल आनंद (BJP): 61,306 वोट
- जीत का अंतर: 32,917 वोट
नोट: यह अब तक की उनकी सबसे बड़ी जीत रही, जिसने मनेर को आरजेडी का अजेय गढ़ बना दिया।
जातीय समीकरण: यादव निर्णायक भूमिका में
मनेर विधानसभा क्षेत्र में यादव वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। करीब एक लाख से ज्यादा यादव मतदाता यहां चुनावी हार-जीत तय करते हैं। इनके अलावा सवर्ण, महादलित, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटरों की भी अच्छी हिस्सेदारी है। यही वजह है कि आरजेडी को यहां लगातार बढ़त मिलती रही है।
2025 का चुनाव: क्या टूटेगा आरजेडी का किला?
अब बड़ा सवाल है कि क्या 2025 में भी भाई वीरेंद्र अपनी चौथी जीत दर्ज कर पाएंगे या बीजेपी और जेडीयू मिलकर कोई नया समीकरण बना पाएंगे। विपक्ष की रणनीति और जातीय जोड़तोड़ इस बार चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।
