Shocking News: बिहार के बांका में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां मैट्रिक पास करने के बाद एक महिला अपने देवर के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चों की मां है और उसका पति विदेश में रहता है।

Shocking News: बिहार के बांका से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मैट्रिक की परीक्षा पास करते ही तीन बच्चों की मां देवर संग फरार हो गई। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और परिजन हैरान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का पति विदेश में रहता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। महिला के कथित प्रेमी का घर पास में ही है और वह रिश्ते में उसका देवर लगता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेश में रहता है महिला का पति

बताया जा रहा है कि हाल ही में उस लड़के ने बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास की है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि वह काम में हाथ बंटाने के लिए उनके घर जाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और यह रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया। लेकिन इस इसका किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ। गांव के लोग इस रिश्ते को लेकर हैरान हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम का कहर, 13 उड़ानें डायवर्ट, शाम तक रह सकती है दिक्कत

नाबालिग देवर के साथ फरार हुई महिला

शंभुगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि महिला और नाबालिग लड़के के फरार होने के मामले की जांच की जा रही है और दोनों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला बालिग है लेकिन लड़का अभी नाबालिग है, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

यह घटना गांव में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है और लोग इस अजीब रिश्ते को लेकर हैरान हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।