मुंगेर विधानसभा चुनाव 2025 बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक थी। भाजपा के कुमार प्रणय ने इस सीट पर जीत हासिल की। ​​कड़े मुकाबले में मिली इस जीत ने मुंगेर में भाजपा की पकड़ मजबूत कर दी और मतदाताओं ने कुमार प्रणय पर अपना भरोसा जताया।

Munger Assembly Election 2025: मुंगेर विधानसभा चुनाव 2025 (Munger Assembly Election 2025) बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। साल 2025 में बीजेपी से जीते कुमार प्रणय।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020 का चुनाव: भाजपा की जीत, राजद की हार

2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रणव कुमार ने बाजी मारी। उन्होंने 75,573 वोट हासिल किए, जबकि राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 74,329 वोट मिले। मुकाबला बेहद कांटे का रहा और भाजपा ने मात्र 1244 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट एनडीए के खाते में आई और भाजपा ने राजद से छीन ली।

2015 का चुनाव: राजद ने मारी बाजी

2015 में महागठबंधन के समय राजद उम्मीदवार विजय कुमार ‘विजय’ ने भाजपा के प्रणव कुमार को मात दी थी। विजय कुमार को 77,216 वोट मिले, जबकि प्रणव कुमार को 72,851 वोट मिले। जीत का अंतर करीब 4365 वोट रहा।

2010 का चुनाव: जदयू का दबदबा

2010 में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सत्यार्थी ने राजद की शबनम परवीन को हराया। अनंत कुमार को 55,086 वोट मिले, जबकि शबनम परवीन को 37,473 वोट ही मिल सके। जीत का अंतर 15 हजार से अधिक रहा।

जातीय समीकरण और वोटरों का रुझान

मुंगेर विधानसभा (Munger Assembly Seat) का सामाजिक समीकरण बेहद खास है। यहां मुस्लिम, यादव और भूमिहार वोटर निर्णायक माने जाते हैं। अन्य जातियों की भी अच्छी हिस्सेदारी है। 3 लाख से अधिक मतदाता इस क्षेत्र में हैं और औसतन 50-55% मतदान होता है। यही कारण है कि यहां हर चुनाव में समीकरण बदल जाते हैं।

आपराधिक केस, संपत्ति और शिक्षा

2020 में विजयी उम्मीदवार भाजपा के प्रणव कुमार पर गंभीर आपराधिक केस की जानकारी नहीं मिली थी। उनकी घोषित संपत्ति करोड़ों में रही है और शिक्षा स्तर स्नातक है। वहीं, राजद और जदयू उम्मीदवार भी क्षेत्रीय प्रभाव वाले प्रत्याशी रहे हैं।