CT scan report mistake in SKMCH hospital: मुजफ्फरपुर में CT स्कैन सेंटर ने पुरुष मरीज की रिपोर्ट में बच्चेदानी का जिक्र किया। रिपोर्ट वायरल होने पर स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठे। सेंटर ने इसे मिसप्रिंट बताया।

Muzaffarpur CT scan mistake viral news: बिहार के मुजफरपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीटी स्कैन सेंटर ने पुरुष मरीज की रिपोर्ट में बच्चेदानी और अंडाशय (यूट्रस और ओवरी) का जिक्र कर दिया। रिपोर्ट देखकर मरीज के होश उड़ गए और अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ इतना बड़ा ब्लंडर?

यह मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, गोयल ब्रदर्स एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर में एक पुरुष मरीज ने अपनी जांच करवाई थी। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उसमें महिला प्रजनन अंग (यूट्रस और ओवरी) का जिक्र था। परिजन रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए और तुरंत इसकी शिकायत की। रिपोर्ट में गलती होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी के बहाने चल रही थी ऐसी दावत...पुलिस ने छापा मार कर फोड़ दिया भांडा

रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल, स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

मरीज के परिजनों ने जब रिपोर्ट को देखा तो वे स्तब्ध रह गए। जल्द ही इस रिपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था की इस भारी लापरवाही पर सवाल उठाने लगे।

सीटी स्कैन सेंटर ने क्या कहा?

जब यह मामला बढ़ने लगा तो सीटी स्कैन सेंटर के संचालक ने इसे ‘मिसप्रिंट’ की गलती बताया। सेंटर के प्रबंधन का कहना है कि महिला की रिपोर्ट पर गलती से पुरुष का नाम चढ़ गया था, जिसे अब सुधार लिया गया है। हालांकि, इस घटना ने अस्पतालों और जांच केंद्रों में होने वाली लापरवाहियों को उजागर कर दिया है। मरीज के परिजनों का कहना है कि इस तरह की गलती से लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी लापरवाहियां

यह पहली बार नहीं है जब बिहार में अस्पतालों और जांच केंद्रों की बड़ी लापरवाही सामने आई हो। इससे पहले टूटी हुई टांग पर प्लास्टर की जगह कार्डबोर्ड बांधने और गलत इंजेक्शन देने से मरीज की मौत जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन के लिए 43 गांवों में भूमि सर्वे, जानिए कौन होंगे प्रभावित?