नालंदा विधानसभा चुनाव 2025 में JDU के श्रवण कुमार ने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33008 वोटों से हराया। CM नीतीश कुमार के गृह जिले की यह सीट JDU का गढ़ है, जहाँ श्रवण कुमार लगातार जीतते आ रहे हैं।
Nalanda Assembly Election 2025: नालंदा विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के श्रवण कुमार जीत गए हैं। उन्हें 105432 वोट मिले। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33008 वोट से हराया। नालंदा विधानसभा चुनाव 2025( Nalanda Assembly Election 2025) बिहार की राजनीति में खास महत्व रखता है। यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में आती है और जदयू (JDU) का गढ़ मानी जाती है।
नालंदा विधानसभा का चुनावी इतिहास
2010 नालंदा विधानसभा चुनाव
- विजेता: श्रवण कुमार (JDU)-58,067 वोट (48%)
- पराजित: अरुण कुमार (RJD)- 37,030 वोट (31%)
- जीत का अंतर: 21,037 वोट
2015 नालंदा विधानसभा चुनाव
- विजेता: श्रवण कुमार (JDU)- 72,596 वोट (45%)
- पराजित: कौशलेंद्र कुमार (BJP)- 69,600 वोट (43%)
- जीत का अंतर: 2,996 वोट (कड़ा मुकाबला)
2020 नालंदा विधानसभा चुनाव
- विजेता: श्रवण कुमार (JDU)- 66,066 वोट (38.97%)
- पराजित: कौशलेंद्र कुमार (JTVP)- 49,989 वोट (29.48%)
- जीत का अंतर: 16,077 वोट
खास बात: जेडयू नेता श्रवण कुमार 12वीं पास हैं। उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 2.39 करोड़ रुपए है और उन पर 19 लाख रुपए का कर्जा है।
नालंदा विधानसभा क्यों है खास?
- 1. यह सीट नीतीश कुमार के राजनीतिक प्रभाव से जुड़ी मानी जाती है।
- 2. श्रवण कुमार, नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।
- 3. नालंदा न सिर्फ ऐतिहासिक पहचान रखता है, बल्कि बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला क्षेत्र भी है।
- 4. विपक्ष (RJD, BJP, Congress) इस बार पूरी ताकत झोंक सकता है, ताकि JDU की लगातार जीत की परंपरा तोड़ी जा सके।
