नबीनगर चुनाव 2025 में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जेडीयू उम्मीदवार चेतन आनंद ने आरजेडी के आमोद कुमार सिंह को सिर्फ 112 वोटों से हराया। चेतन आनंद को 80,380 और आरजेडी उम्मीदवार को 80,268 वोट मिले। निर्दलीय लव कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

Nabinagar Assembly Election 2025: नबीनगर विधानसभा सीट बिहार के औरंगाबाद जिले की प्रमुख विधानसभा सीटों में शामिल है। पिछले तीन चुनावों में यहां JD(U) और RJD के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। 2025 में जेडीयू ने यह सीट आरजेडी से छीन ली। यहां जेडीयू प्रत्याशी चेतन आनंद ने महज 112 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 80380 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी आरजेडी प्रत्याशी आमोद कुमार सिंह को 80268 वोट मिले। 7075 वोटो कें साथ निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नबीनगर विधानसभा चुनाव परिणाम का इतिहास

  • 2020: RJD के विजय कुमार सिंह (डब्लू सिंह) ने JD(U) के विरेंद्र कुमार सिंह को हराया।
  •  विजय कुमार सिंह: 64,943 वोट (40.68%)
  •  विरेंद्र कुमार सिंह: 44,822 वोट
  •  जीत का अंतर: 20,121 वोट
  •  कुल मतदान प्रतिशत: 57.86%

नोट: RJD के विजय कुमार सिंह (डब्लू सिंह) की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास है। उन पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति 7.30 करोड़ रुपए है। उन पर 2.87 लाख रुपए का लोन है।

2015: JD(U) के विरेंद्र कुमार सिंह ने BJP के गोपाल नारायण सिंह को हराया

  •  विरेंद्र कुमार सिंह: 42,035 वोट (27.2%)
  •  गोपाल नारायण सिंह: 36,774 वोट
  •  जीत का अंतर: 5,261 वोट
  •  कुल मतदान प्रतिशत: 53.55%

2010: JD(U) के विरेंद्र कुमार सिंह बनाम LJP के विजय कुमार सिंह

  •  विरेंद्र कुमार सिंह: 36,860 वोट (36.2%)
  •  विजय कुमार सिंह: 25,026 वोट
  •  जीत का अंतर: 11,834 वोट
  •  कुल मतदान प्रतिशत: 49.58%

नबीनगर विधानसभा: चुनावी समीकरण और वोटिंग ट्रेंड

नबीनगर विधानसभा सीट पर हर चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलते रहे हैं। यहां RJD और JD(U) दोनों दलों ने जीत हासिल की है। 2020 की जीत ने RJD का दबदबा दिखाया, जबकि 2010 और 2015 की जीत ने JD(U) की ताकत साबित की।

  • 1. जातीय और स्थानीय मुद्दे: क्षेत्र में यादव और कुर्मी वोटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • 2. विकास मुद्दे: सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार चुनाव में निर्णायक हो सकते हैं।
  • 3. मतदाता सक्रियता: हर चुनाव में मतदान प्रतिशत 49% से 58% तक रहा है।