12:09 PM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बिहार की राजनीति में बनाया नया रिकॉर्ड

पटना। नीतीश कुमार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के साथ नीतीश कुमार ने फिर साबित किया कि वे बिहार की राजनीति के सबसे स्थायी और प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं।

12:08 PM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयशी सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

पटना। लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयशी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

Scroll to load tweet…

 

11:59 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live Bihar CM Oath Ceremony Live: जामा खान, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद ने संभाली मंत्री पद की जिम्मेदारी

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है और एक-एक करके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। ताज़ा अपडेट में जामा खान, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। जामा खान, जो जेडीयू के विधायक हैं, नीतीश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। वहीं, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद को बीजेपी कोटे से मंत्री बनाया गया है। इस तरह एनडीए की नई टीम में जेडीयू और बीजेपी दोनों के नेताओं को संतुलित रूप से जगह दी जा रही है।

 

Scroll to load tweet…

 

11:57 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live सुशासन और विकास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा: डा. मोहन यादव

पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने कहा, "मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं, जिन्होंने अब बिहार को नए तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। बिहार एक बार फिर सुशासन के साथ विकास के रास्ते पर है। PM मोदी की सरकार में उनके आशीर्वाद से यह आगे बढ़ेगा... सुशासन और विकास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।"

 

Scroll to load tweet…

 

11:55 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live Bihar CM Oath Ceremony Live: विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी ली शपथ

बिहार में नए मंत्रिमंडल का गठन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।

11:54 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live Bihar CM Oath Ceremony Live: लेसी सिंह और रामकृपाल यादव ने संभाली मंत्री पद की कमान

 लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव और सुनील कुमार ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नई सरकार की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

 

Scroll to load tweet…

 

11:48 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ

BJP नेता विजय कुमार सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 

Scroll to load tweet…

 

 

Scroll to load tweet…

 

11:47 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी का किया अभिवादन

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।

 

Scroll to load tweet…

 

11:45 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live पीएम मोदीका सम्राट चौधरी ने किया अभिवादन

पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद BJP के सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।

 

Scroll to load tweet…

 

 

Scroll to load tweet…

 

11:43 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live नीतिश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

Scroll to load tweet…

 

11:41 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live BJP के सम्राट चौधरी ने ली शपथ

BJP के सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 

Scroll to load tweet…

 

11:38 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live Bihar CM Swearing-in Live: नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे, शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में सत्ता का बड़ा दिन आ गया है। नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, और इसके लिए वे अभी-अभी मंच पर पहुँच चुके हैं। उनके साथ इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य माहौल में शुरू हो चुका है, जहां सीएम नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्री भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। नई सरकार की टीम को लेकर पूरे बिहार में उत्सुकता बनी हुई है।

11:36 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live PM नरेंद्र मोदी पहुंचे पटना के गांधीमैदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बने। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेंगे।

 

Scroll to load tweet…

 

11:35 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live बिहार के लोगों ने 'जंगल राज' को नकार 'विकास राज' को अपनाया: एकनाथ शिंदे

पटना। बिहार में NDA सरकार बनने पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, "बिहार में खुशी का माहौल है। बिहार के लोगों ने 'जंगल राज' को नकार दिया है और 'विकास राज' को अपना लिया है...

 

Scroll to load tweet…

"

11:33 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live शपथ ग्रहण समारोह में VIP मौजूदगी

पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • बीजेपी एवं NDA के कई अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं।
11:32 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live कैबिनेट में कौन-कौन लेगा शपथ? 25 मंत्रियों की पूरी लिस्ट तैयार

नई सरकार में कौन किस पार्टी के कोटे से शामिल होगा, यह तस्वीर अब साफ़ हो चुकी है। शपथ लेने जा रहे कुल 25 संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने है।

बीजेपी कोटा (14 मंत्री)

NDA की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी BJP के हिस्से कुल 14 मंत्रियों का कोटा तय किया गया है।

जेडीयू कोटा (7 मंत्री + सीएम नीतीश)

JDU से सीएम नीतीश कुमार के अलावा 7 नए मंत्री आज शपथ लेंगे।

हम (HAM) कोटा (1 मंत्री)

जीतनराम मांझी की पार्टी HAM से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन शपथ लेंगे।

RLM कोटा (1 मंत्री)

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उनके बेटे दीपक प्रकाश कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं।

 LJP (Ram Vilas) कोटा (2 मंत्री)

चिराग पासवान की LJP(R) से दो नेताओं को मंत्री पद दिया जा रहा है।

11:31 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live कुल 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नतीजों के बाद NDA ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और इसके साथ ही नीतीश कुमार के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया। उनके साथ बीजेपी से दो डिप्टी सीएम -सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा -आज फिर से शपथ लेंगे। नई सरकार में कौन किस पार्टी के कोटे से शामिल होगा, यह तस्वीर अब साफ़ हो चुकी है। शपथ लेने जा रहे कुल 25 संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने है।

11:16 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live यह जनता के विश्वास की जीत है, सरकार के प्रयास की जीत है और बिहार में विकास की जीत है: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं। यह समारोह गांधी मैदान में होगा। उन्होंने कहा किं, "यह जनता के विश्वास की जीत है, सरकार के प्रयास की जीत है और बिहार में विकास की जीत है।"

 

Scroll to load tweet…

 

11:15 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live "उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से, मैं बिहार में नई सरकार को बधाई: योगी आदिल्यनाथ

पटना | उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से, मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वह नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार की कोशिशों का नतीजा है। मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं...मैं नीतीश जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं।"

 

Scroll to load tweet…

 

11:14 AM (IST) Nov 20

Nitish Kumar Oath Ceremony live केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे गांधी मैदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बने। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेंगे।

 

Scroll to load tweet…