Bihar Chunav 2025: RJD ने 10 रुपये के नोट पर नीतीश कुमार को 'बेवफा' बताया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा गरम है और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। क्या जेडीयू इस पर जवाब देगी?

Patna News in Hindi: सालों पहले एक 10 रुपये का नोट चर्चा में था। इस नोट पर लिखा था कि 'सोनम बेवफा है'। इस नोट पर कई मीम्स भी बने थे। हाल ही में जब मध्य प्रदेश में सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले गई और उसकी हत्या कर दी, तो लोग फिर से इस पर चर्चा करने लगे। अब एक बार फिर यह नोट चर्चा में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरजेडी का 10 रुपये का नोट

अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर 10 रुपये का नोट पोस्ट किया है। इस नोट पर न सिर्फ सोनम बल्कि सीएम नीतीश कुमार का भी जिक्र है। नोट के बैकग्राउंड में वॉटरमार्क है।

आरजेडी के 10 रुपये के नोट में क्या लिखा है

आरजेडी के 10 रुपये के नोट में लिखा है कि 'नीतीश चाचा बिहार के लिए भी बेवफा हैं।' एक्स पर किए गए इस पोस्ट में आरजेडी ने लिखा है कि 'नीतीश चाचा सोनम के लिए नहीं बल्कि बिहारी युवाओं के लिए बेवफा हैं।' अब इस नोट को एक्स पर पोस्ट करने के बाद यूजर्स सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव को ट्रोल कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

यूजर्स ने क्या लिखा?

एक यूजर मिस्टर वर्मा ने लिखा है कि 'राजद वालों, तुम्हें पता होना चाहिए कि नोट पर लिखना गुनाह है! और इस तरह से तुम्हें वोट नहीं मिलने वाले हैं।' एक अन्य यूजर विकास कुमार ने लिखा है कि ‘नीतीश चाचा उस बूढ़े आशिक की तरह निकले, जो हर चुनाव में रोजगार का वादा करता है, और उसे पूरा करके ही दम लेता है!’

Scroll to load tweet…

क्या जेडीयू 10 रुपये के नोट पर जवाब देगी?

इस साल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 होने वाले हैं। ऐसे में आरजेडी के ट्वीट यानी 10 रुपये के नोट पर जेडीयू का पलटवार तय है। देखना यह है कि पलटवार भी 10 रुपये के नोट से ही होता है या जेडीयू का मीडिया सेल तरकश से कोई नया तीर निकालता है?