nitish kumar big decision in bihar : बिहार में अब हर पंचायत में विवाह मंडप बनेगा! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' को मंजूरी दे दी है। गरीब परिवारों को शादी में मदद के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

nitish kumar big decision in bihar : बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में जनता को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े फैसले कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक कई घोषणाएं सीएम कर रहे हैं। आज नीतीश सरकार ने ग्रामीण जनता के विकास के लिए बड़ा फैसला लिया है। 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' को मंजूरी दी है। यानि गांव की ग्राम पंचायतों को अब विवाह मंगल भवन में बदला जाएगा। जिससे अर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी विवाह करने में मदद मिल सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या रहा नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक का बड़ा फैसला?

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार की पटना में मंगलवार को राज्य कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें सीएम ने कई फैसले किए...इसमें मुख्य रहा 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' का विस्तार करना। इस योजना के लिए नीतीश सरकार ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति दी है। यानि यह राशि प्रदेशभर के पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण में खर्च होगी।

नीतीश सरकार क्यों पंचायतों को बना रही विवाह भवन

वहीं पटना में हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा।

क्या है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का सीधा कनेक्शन विवाह से है। जिसे सरकार ने 2007 में प्रारम्भ किया था। इस योजना के तहत सरकार गरीब घर की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता देती है।इस योजना के तहत, सरकार शादी के लिए अनुदान राशि देती है, जिसका उपयोग परिवार अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ कैसे लें?

1.लाभार्थी परिवार बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।

2.लाभार्थी परिवार बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए। 

3.लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपए से ज्यादा नहीं हो।

4 . विवाह करने वाले लड़के और लड़की उम्र भी 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

5. फर्जी वाड़े के तहत विवाह नहीं होना चाहिए।

कन्या विवाह के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

1.आधार कार्ड (लड़का/लड़की दोनों का)

2. विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जरूरी

3. लड़की का बैंक पासबुक (जिस पर खाता नंबर IFSC Code सब अंकित हो।

4. दहेज न लेने की शपथ पत्र भी होन चाहिए।

5. आय प्रमाण पत्र ₹60,000 से ज्यादा वार्षिक आय ना हो।

6. पासपोर्ट साइज फोटो