समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों पर बिहार के माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की हड़ताल आज से शुरू हो गई है। प्राथमिक स्कूलों के नियोजित शिक्षकों की हड़ताल पहले से चल रही है। ऐसे में बिहार की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है।
मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। जहां के एक गांव की महिला अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम में थी। जब दोनों के प्यार पर पहरा लगाया गया तो दोनों ने एक साथ जान देने की योजना बनाई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर हमेशा अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं। लेकिन शराब की कालाबाजारी पूरे राज्य में किस कदर हो रही है उसका एक उदाहरण राजधानी पटना से सामने आया है।
मामला बिहारशरीफ स्थित महिला थाने का है। जहां सोमवार को एक पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया। जिसके बाद एक महिला ने अपने ही दामाद को चप्पलों से पीट दिया।
अगस्त 2019 में हिमाचल प्रदेश के एक व्यवसायी के बैंक खाते से 24 लाख रुपए की अवैध निकासी हुई थी। कारोबारी ने साइबर पुलिस को मामले की शिकायत की थी। जिसकी छानबीन में सोमवार को बिहार पुलिस के सहयोग से एक ऑनलाइन ठग को गिरफ्तार किया गया।
बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने समस्तीपुर जिले में 31 लाख रुपए के लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मामला बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ का है। जहां पड़ोस में रहने वाली लड़की की शादी का डेट फाइनल होने की भनक मिलते ही एक युवक ने उसके घर में जोरदार हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
पटना पुलिस के सामने रविवार को एक अजीबो-गरीब केस आया। बीपीएससी की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने अपने सहयोगियों की मदद से एक युवक को अगवा करा दिया। बाद में आरोपी छात्रा ने बताया ने बकाया वसूली के लिए उसने ऐसा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस वर्ष में दूसरी बार मन की बात साझा की। रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस लोकप्रिय प्रोग्राम में पीएम ने बिहार के पूर्णिया जिले की महिलाओं की तारीफ की। उन्होंने पूर्णिया की महिलाओं के संघर्ष को पूरे देश के लिए प्रेरणा बताया। यहां जानिए आखिर क्या है पूर्णिया की महिलाओं का संघर्ष।
पटना से राजद का बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू हो चुका है। यात्रा की शुरुआत के समय तेज प्रताप यादव अपने ही निराले अंदाज में दिखे। शंख बजाकर यात्रा की शुरुआत कर उन्होंने कहा कि अब शंख बज गया है, सारे भूत भाग जाएंगे।