71th BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। 1250 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जून से 30 जून 2025 तक होंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2025 को होने की संभावना है।

71th BPSC Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है। परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त 2025 तय की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन सभी पदों पर होगी भर्ती

BPSC के अनुसार, 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में वरीय उप समाहर्ता- 100, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी- 79, श्रम अधीक्षक- 10, अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक- 03, गन्ना पदाधिकारी- 17, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी- 502, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 22, प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी- 13, राजस्व पदाधिकारी- 45 और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 पदों पर भर्ती होगी।

पात्रता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए पात्रता और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारियों को इस परीक्षा में बैठने के लिए अधिकतम 5 अवसर दिए जाएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 150 (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
  • समय: 2 घंटे
  • नकारात्मक अंकन लागू होगा
  • इस परीक्षा में रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा
  • सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे

मुख्य परीक्षा

  • परीक्षा कुल 3 विषयों में आयोजित की जाएगी
  • सामान्य हिंदी (100 अंक)
  • 30% अंक अनिवार्य हैं
  • इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे
  • सामान्य अध्ययन - पेपर 1 और पेपर 2, प्रत्येक 300 अंक
  • एक वैकल्पिक विषय - 300 अंक
  • प्रत्येक पेपर की अवधि: 3 घंटे

साक्षात्कार और मेरिट सूची

अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा (900 अंक) + साक्षात्कार (120 अंक) = कुल 1020 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परिणाम आरक्षण के अनुसार जारी किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में वैकल्पिक विषय के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी।