सिकटी विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के विजय कुमार मंडल ने 111342 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने VIP के हरिनारायण प्रमाणिक को 19322 वोटों से हराया। मंडल 2015 और 2020 में भी जीते थे, जिससे इस सीट पर भाजपा का दबदबा कायम है।

Sikti Assembly Election 2025: सिकटी विधानसभा चुनाव 2025 (Sikti Assembly Election 2025) में विजय कुमार मंडल भाजपा की तरफ से मैदान मार लिए। उन्हे कुल 111342 वोट मिले। उन्होंने वीआईपी कैंडिडेट हरिनारायण प्रमाणिक (92020) को 19322 वोटों से हराया। जनसुराज प्रत्याशी मो. रघीब को 3789 वोट मिले। अररिया ज़िले की यह सीट मुख्यतः ग्रामीण और कृषि प्रधान इलाकों से जुड़ी है, जहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे निर्णायक भूमिका निभाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिकटी विधानसभा सीट का इतिहास और भाजपा का दबदबा

  •  2010 में भाजपा के अन्नदी प्रसाद यादव ने एलजेपी प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को हराकर जीत दर्ज की थी। यादव को 42,076 वोट मिले, जबकि मंडल को 32,202 वोट। इसके बाद 2015 और 2020 में भाजपा के विजय कुमार मंडल ने लगातार जीत हासिल की।
  •  2015 चुनाव: विजय कुमार मंडल (BJP) ने जेडीयू के शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 8,106 वोटों से हराया। कुल 76,995 वोट (46.48% वोट शेयर) मिले।
  •  2020 चुनाव: विजय कुमार मंडल (BJP) ने राजद के शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 13,610 वोटों से हराया। कुल 84,128 वोट (62.24% वोट शेयर) हासिल किए।

नोट: इन तीनों चुनावों ने भाजपा को इस सीट पर मजबूत बना दिया।

सिकटी विधानसभा का जातीय समीकरण और फैक्टर

सिकटी विधानसभा सीट पर यादव, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटरों का बड़ा प्रभाव है। यादव-मुस्लिम समीकरण अक्सर महागठबंधन को फायदा पहुंचाता है, लेकिन भाजपा का लगातार जीतना यह दर्शाता है कि पार्टी ने बूथ स्तर तक गहरी पैठ बना ली है। 2025 में जातीय ध्रुवीकरण और स्थानीय मुद्दे निर्णायक साबित होंगे।

सिकटी विधानसभा के प्रत्याशी और प्रोफ़ाइल

  •  विजय कुमार मंडल (BJP): शिक्षा में ग्रेजुएट, संपत्ति 2 करोड़ से अधिक, साफ छवि वाले नेता लेकिन विपक्ष द्वारा स्थानीय विकास पर सवाल।
  •  शत्रुघ्न प्रसाद सुमन (RJD/JDU): शिक्षा स्नातक, संपत्ति 1.5 करोड़, एक आपराधिक केस का जिक्र शपथपत्र में।
  •  प्रत्याशियों की छवि और उनका ग्राउंड कनेक्शन चुनावी गणित को प्रभावित करेगा।