Singheshwar Assembly Election 2025: बिहार के मधेपुरा जिले की सिंहेश्वर विधानसभा सीट पर जेडीयू ने जीत दर्ज की है. जनता ने रमेश ऋषि को वोट देकर उन पर भरोसा जताया है.

Singheshwar Assembly Election 2025: बिहार के मधेपुरा जिले की सिंघेश्वर विधानसभा सीट (Singheshwar Vidhan Sabha Seat) पर जेडीयू ने जीत हासिल कर सीट अपने नाम कर लिया है। रमेश ऋषि को जनता ने वोट देकर भरोसा जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 का सिंघेश्वर विधानसभा चुनाव

2010 में यहां जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव ने आरजेडी उम्मीदवार विजय कुमार सिंह को हराया।

  •  रमेश ऋषिदेव: 58,000+ वोट
  •  विजय कुमार सिंह: 50,000+ वोट
  •  जीत का अंतर: करीब 8,000 वोट

नोट: इस चुनाव में जदयू को 52.4% वोट मिले थे, जो पार्टी की मजबूती दिखाते थे।

2015 का सिंघेश्वर विधानसभा चुनाव

 2015 में जदयू ने अपनी पकड़ और मजबूत की।

  • रमेश ऋषिदेव (JDU): 83,073 वोट (71.79%)
  •  मंजू देवी (HAMS): 32,873 वोट
  •  जीत का अंतर: 50,200 वोट

नोट: यह जदयू की सबसे बड़ी जीत मानी गई थी और पार्टी का वोटबैंक अटूट माना जाने लगा था।

2020 का सिंघेश्वर विधानसभा चुनाव

2020 में पहली बार समीकरण बदले और राजद ने जीत दर्ज की।

  • चंद्रहास चौपाल (RJD): 86,181 वोट
  • रमेश ऋषिदेव (JDU): 80,608 वोट
  • जीत का अंतर: 5,573 वोट

नोट: यह नतीजा दिखाता है कि जदयू का गढ़ हिल चुका है और राजद ने इस सीट पर मजबूत एंट्री कर ली।

2025 का चुनाव- क्या फिर बदलेंगे समीकरण?

अब बड़ा सवाल है कि 2025 के सिंघेश्वर विधानसभा चुनाव (Singheshwar Assembly Election 2025) में कौन बाज़ी मारेगा? जदयू अपने पारंपरिक वोटबैंक को फिर से जोड़ पाएगी या राजद के चंद्रहास चौपाल एक बार फिर जीत का इतिहास रचेंगे। यादव, कुर्मी, सादा और मुस्लिम वोटर ही परिणाम तय करेंगे। यह सीट हर बार नए राजनीतिक रंग दिखाती है और इसीलिए 2025 का चुनाव बेहद दिलचस्प होगा।