Someshwar Nath Mahadev: उत्तर बिहार का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तीर्थस्थल है। यह मोतिहारी से 28 किलोमीटर दक्षिण में गंडक नदी के तट पर स्थित अरेराज में है।

Motihari Someshwar Nath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सोमेश्वर नाथ महादेव की स्तुति से की। पीएम मोदी ने भोजपुरी में कहा - ‘सावन के इस पावन महीने में हम बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव के चरणों में नमन करते हैं। आज हम उनसे आशीर्वाद मांगते हैं ताकि बिहार के सभी लोगों के जीवन में सौभाग्य और खुशहाली आए।’पीएम मोदी ने अपने भाषण में जिन सोमेश्वर नाथ महादेव का ज़िक्र किया, वे बेहद प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि उत्तर बिहार का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तीर्थस्थल है। यह मोतिहारी से 28 किलोमीटर दक्षिण में गंडक नदी के तट पर स्थित अरेराज में है। यह मंदिर अपने पौराणिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।

सावन में यहां लगता है मेला

खासकर सावन के महीने में यह मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरता है। सावन और अन्य प्रमुख त्योहारों के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने के लिए यहाँ आते हैं। श्रावण मास में यहां एक भव्य मेला भी लगता है, जो इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ा देता है।

ये भी पढ़ें- Paras Hospital Murder Case: पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी, कहा- केस से हट जाओ, नहीं तो भुगतोगे

पर्यटकों का पसंदीदा स्थल

धार्मिक महत्व के साथ-साथ, सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अब पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थल बन गया है। गंडक नदी के तट पर स्थित इसका शांत और मनोरम स्थान इसे एक आदर्श पिकनिक स्थल और आध्यात्मिक स्थल बनाता है। इसकी प्राचीनता और प्राकृतिक परिवेश इसे एक अनूठा आकर्षण प्रदान करते हैं, जो इसे बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है।

ये भी पढ़ें- PM Modi के दौरे पर बोले Tejashwi: ‘ये तो पुण्य का काम...’| ललन सिंह की मटन पार्टी पर तंज | Bihar