तेजस्वी यादव ने 2025 बिहार चुनाव के लिए राघोपुर से नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति ₹8.1 करोड़ और पत्नी राजश्री की संपत्ति ₹1.88 करोड़ घोषित की। तेजस्वी पर ₹55.55 लाख का कर्ज और ₹1.35 करोड़ का सरकारी बकाया भी है।
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव अब पूरे शबाब पर हैं। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, माँ राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी थीं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव का यह तीसरा चुनाव है। उन्होंने पहली बार 2015 में, फिर 2020 में जीत हासिल की और अब 2025 में जीत की हैट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा है।
तेजस्वी यादव के पास है कुल 8.1 करोड़ की संपत्ति
नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, तेजस्वी यादव के पास कुल 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 6.12 करोड़ रुपये चल संपत्ति (कैश, बैंक बैलेंस, निवेश आदि) और 1.88 करोड़ रुपये अचल संपत्ति (जमीन, घर आदि) के रूप में दर्ज है।
हलफनामे में न्होंने बताया है कि उनके पास 1.5 लाख रुपये नकद हैं। वहीं उनके ऊपर 55.55 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है, जो परिवार के साथ संयुक्त रूप से लिए गए ऋण से जुड़ी है। उन्होंने यह भी बताया है कि उन पर 1.35 करोड़ रुपये का सरकारी बकाया है। तेजस्वी यादव के पास लगभग 200 ग्राम सोना, कई बैंक खातों और शेयर निवेश की जानकारी भी दी गई है।
पत्नी राजश्री यादव के पास भी करोड़ों की संपत्ति
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री (राचेल आइरिस गोडिन्हो यादव) के पास भी 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। राजश्री मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और लंदन में शिक्षित हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 59.69 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि बाकी रकम बैंक बैलेंस, निवेश और गहनों के रूप में है। राजश्री के पास 480 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी भी दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि उनके नाम पर कोई भी सरकारी बकाया या देनदारी नहीं है।
- तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति: ₹8.1 करोड़
- चल संपत्ति: ₹6.12 करोड़
- अचल संपत्ति: ₹1.88 करोड़
- पत्नी राजश्री की संपत्ति: ₹1.88 करोड़
- तेजस्वी के पास नकद: ₹1.5 लाख
- राजश्री के पास नकद: ₹1 लाख
- सोना-चांदी: तेजस्वी (200 ग्राम सोना), राजश्री (480 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी)
- देयता: ₹55.55 लाख ऋण + ₹1.35 करोड़ सरकारी बकाया
