Muzaffarpur News in Hindi: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है, जहां भाई-बहन के बीच प्यार परवान चढ़ा। ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखकर शादी करा दी, लेकिन मामला बाल विवाह का निकला।

Muzaffarpur Love Story: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां भाई-बहन को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। प्यार का जुनून इस हद तक बढ़ गया कि सारी शर्म-हया छोड़कर वो इश्क फरमाने रात के अंधेरे में निकल जाते हैं। अंधेरी रात में जब दोनों एक दूसरे की बाहों में थे तो लोगों ने उन्हें देख लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालात में पकड़े जाने पर ग्रामीणों उनकी शादी करा दी। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने बाल विवाह का मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों को पकड़ कर करा दी गई शादी

बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की का वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़के (21 वर्ष) से ​​प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं। बुधवार (11 जून) की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़के की पिटाई की और फिर उनकी शादी करा दी। जब लड़के के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें- बारात गया मासूम बच्चा हुआ लापता, फिर झाड़ियों से बरामद हुआ अधजला शव, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें- डब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, लेकिन नहीं बची महिला की जान

लड़की के परिवार पर लड़का पक्ष ने मामला दर्ज कराया

जब लड़के के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों के मुताबिक लड़के की उम्र अभी शादी लायक नहीं है, लड़की भी नाबालिग है। उनकी शादी कराना गलत है। पुलिस ने बाल विवाह के आधार पर प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। इस मामले में युवक के पिता की शिकायत पर अपहरण और बाल विवाह का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लड़की के पिता समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।