वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी। यह साड़ी उन्हें पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी। आइए बताते हैं कि दुलारी देवी कौन हैं और वह क्या करती हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंची। इस दौरान सबकी निगाहें उनकी साड़ी पर अटक गई। बेहद सिंपल साड़ी पर मधुबनी पेंटिंग का चित्रण उनकी साड़ी को और आकर्षक बना रहा था। क्या आप जानते हैं कि उन्हें ये साड़ी बिहार की रहने वाली और पद्मश्री से सम्मानित विजेता दुलारी देवी ने दी थी। चलिए आपको बताते हैं कि दुलारी देवी कौन हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने हाथों से तैयार की थी साड़ी 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में मधुबनी का दौरा किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात पद्म श्री विजेता दुलारी देवी से हुई थी। दुलारी देवी ने निर्मला सीतारमण को एक बेहद खास और खूबसूरत साड़ी गिफ्ट की थी। उन्होंने वित्त मंत्री से कहा था कि बजट पेश करते वक्त वह यह साड़ी पहनें। इस साड़ी को दुलारी देवी ने अपने हाथों से तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: 10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर बनीं Mamta Kulkarni? दिया चौंकाने वाला जवाब

कौन हैं दुलारी देवी?

दुलारी देवी का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के एक मछुआरा समुदाय में हुआ था। बेहद कम उम्र में उनकी शादी करवा दी गई। 16 साल में उन्हें अपने पति से अलग होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने घरेलू सहायिका के रूप में काम किया। एक दिन दुलारी देवी की मुलाकात प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकार कर्पूरी देवी से हुई, जिन्होंने उन्हें मधुबनी कला सिखाई। कर्पूरी देवी से कला का ज्ञान प्राप्त करने के बाद दुलारी देवी ने इस कला को अपने जीवन में पूरी तरह से समाहित कर लिया और धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। उनके संघर्ष और समर्पण ने उन्हें एक प्रमुख मधुबनी चित्रकार बना दिया।दुलारी देवी को 2021 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला।