Who is Sanjay Saraogi : बिहार को नया  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। 6 बार के विधायक संजय सरावगी अब प्रदेश अध्यक्ष होंगे। संजय पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। 

उत्तर प्रदेश के दो दिन बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने नया अध्यक्ष बना दिया है। विधायक संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सरावगी नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनको पीएम मोदी और अमिश शाह का करीबी माना जाता है। अभी दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के भाजपा अध्यक्ष थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 बार से दरभंगा सीट से विधायक हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी दरभंगा से बीजेपी विधायक हैं। वह पिछली 6 बार से दरभंगा सीट से विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने सबसे पहला चुनाव साल 2005 में जीता था। जिसके बात से लगातार जीतते जा रहे हैं। सरवागी की गिनती बिहार के सीनियर नेताओं में होती है। वह दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। कभी उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वह प्रदेश में पार्टी के सबसे बड़े पद पर होंगे।

कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं सरावगी

बता दें कि 55 साल के संजय सरावगी का दरभंगा ही नहीं आसपास के कई जिलों में खासा प्रभाव माना जाता है। वह वैश्य समुदाय से आते हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े कारोबारी तक उनकी पकड़ है। इसके अलावा संजय सरावगी भाजपा के पुराने और भरोसेमंद नेता हैं। जो पार्टी की गाइडलाइन में लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।

इसलिए नहीं बने नीतीश सरकार में मंत्री

बिहर में सरकार बनने वक्त जब संजय सरावगी को मंत्री नहीं बनाया गया था, तभी कयास लगाए जाने लगे थे कि उनको कोई बड़ा पद मिलने वाला है, इसलिए उन्हें मिनिस्टर नहीं बनाया गया है। जबकि वह पिछली बार नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

एमकॉम बाद किया एमबीए

कारोबारी की समझ रखने वाले संजय सरवागी पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार रहे हैं। उन्होंने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। हालांकि छात्र जीवन से ही एजुकेशन के साथ साथ उनकी रूचि राजनीति में रही है। इसलिए कॉलेज टाइम में ही संजय ने पॉलिटिक्स जॉइन की कर ली थी। वह भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में भी रह चुके हैं।