छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इस दौरान कुल 64 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

रायपुर। विधानसभा का बिगुल बजने के बाद ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणाएं करनी शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 64 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आयोग द्वारा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की जा चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनांदगांव से टिकट
छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। जबकि 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के साथ ही परिणाम जारी किया जाएगा। आज इलेक्शन कमीशन के चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही भाजपा ने प्रदेश की 64 विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है।

तीन सांसदों और दो पूर्व आईएएस को टिकट
लिस्ट में तीन सांसदों को टिकट दिया गया है, जबकि दो पूर्व आईएएस और नौ महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। दूसरी सूची में भाजपा ने 19 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति पर भी दांव खेला है। भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से, गोमती साय को पत्थल गांव से और जनजातीय कार्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से टिकट दिया है।

पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: 7 और 17 नवंबर को 90 सीटों पर वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

इनको भी मिला टिकट
पूर्व कैबिनेट मंत्री और 7 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से भाजपा ने अपना उम्मीदवार तय किया है। इसके साथ ही अजय चंद्रकार को कुरुद से भाजपा ने टिकट दिया है। अजय चंद्रकार तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 

प्रदेश में कुल मतदाता संख्या करीब 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 है। इनमें 18-22 आयुवर्ग के करीब 18 लाख 68 हजार 636 वोटर्स इस बार पहली बार अपने मतों का प्रयोग करेंगे।