08:52 PM (IST) Dec 03

भाजपा अब तक 49 सीटें जीती, कांग्रेस 33 जीती

अब तक के घोषित परिणाम में भाजपा अब तक 49 सीटें जीत चुकी है जबकि कांग्रेस के खाते में अब तक 33 सीटें आ चुकी हैं। 

08:41 PM (IST) Dec 03

बिलासपुर में भाजपा, खरसिया में कांग्रेस की जीत

प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने विजय हासिल की है। जबकि खरसिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल ने जीत दर्ज की है।

07:44 PM (IST) Dec 03

कुछ देर में राज्यपाल को इस्तीफा देने जाएंगे बघेल

कांग्रेस की प्रदेश में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में राज्यपाल को इस्तीफा देने जाएंगे। सूत्रों की माने रात करीब नौ बजे के आसपास बघेल राजभवन के लिए रवाना होंगे। 

07:35 PM (IST) Dec 03

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से जीते

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से 45 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को भारी मतों से पराजित किया है।

07:25 PM (IST) Dec 03

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की हार पर किया ट्वीट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हार स्वीकार की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की नतीजे अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत रहे। इसे लेकर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। 

Scroll to load tweet…

07:15 PM (IST) Dec 03

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ में मिली अप्रत्याशित जीत पर प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश की जनता और खासकर महिलाओं को धन्यवाद दिया। 

Scroll to load tweet…

06:47 PM (IST) Dec 03

भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न

प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता रायपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े और पार्टी का झंडा लिए जश्न में डूबे रहे।

06:23 PM (IST) Dec 03

पाटन से भूपेश बघेल जीते, दीपक बैज हारे

पाटन सीट से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को हार का सामना करना पड़ा है। 

06:00 PM (IST) Dec 03

अरुण साव से मिलने ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी।

05:43 PM (IST) Dec 03

भाजपा 56 सीटों पर आगे, 25 पर जीती

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। भाजपा 56 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर चुनाव जीत भी चुकी है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को मिली हार।

05:27 PM (IST) Dec 03

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर छाया रहा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम के नतीजों में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद से रायपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर सन्नाटा छाया रहा। 

Scroll to load tweet…

05:00 PM (IST) Dec 03

पीएम मोदी ने तीन राज्यों के परिणाम पर किया ट्वीट

तीन राज्यों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने जनता को धन्यवाद अर्पित करने के साथ पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ पार्टी की जीत का श्रेय सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं को दिया है। 

Scroll to load tweet…

04:47 PM (IST) Dec 03

रमन सिंह ने ट्वीट कर जीत के लिए जनता को दिया धन्यवाद

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट का जनता को धन्यवाद दिया है। रमन सिंह ने पीएम मोदी को भी जीत की बधाई दी है। 

Scroll to load tweet…

04:35 PM (IST) Dec 03

इन सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम

भाजपा को छत्तीसगढ़ में अप्रत्याशित जीत मिली है। ऐसे में धरसींवा सीट से अनुज शर्मा, कुनकुरी सीट से विष्णुदेव साय, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, पत्थलगांव से गोमती साय, रायगढ़ से ओपी चौधरी, कोंडा गांव से लता उसेंडी ने जीत हासिल की है।

04:16 PM (IST) Dec 03

इन कांग्रेस नेताओं को मिली जीत

कांग्रेस से खरसिया से मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू और खुज्जी से भोला राम साव को जीत हासिल हुई है। 

04:10 PM (IST) Dec 03

खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को भी मिली हार

कांग्रेस से प्रदेश के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी राजकुमार टोप्पो ने उन्हें 17600 मतों से हराया है।

04:00 PM (IST) Dec 03

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न का माहौल है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली में भी भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

03:43 PM (IST) Dec 03

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री को मिली हार

अंबिकापुर सीट से कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को पराजय का सामना करना पड़ा है। वह बीजेपी के राजेश अग्रवाल से महज 157 वोटों से हार गए। वहीं दुर्ग ग्रामीण सीट से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी चुनाव हार गए हैं। डिप्टी सीएम शुरू से मतगणना में पीछे चल रहे थे। 

03:18 PM (IST) Dec 03

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की भी जीत पक्की

भाजपा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की जीत भी पक्की हो गई है। वह लोरमी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के थानेश्वर साहू मैदान में हैं। अरुण साव 23,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

03:15 PM (IST) Dec 03

रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल की रिकॉर्ड जीत

रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बृजमोहन ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को पछाड़ते हुए जीत का रास्ता तय किया है। बृजमोहन अग्रवाल 1,25,524 वोटों से आगे हैं।