छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैन स्नेचिंग करने वाले महिलाओं के ग्रुप को धर दबोचा है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कैसे चेन स्नेचिंग करते हैं। ऐसे में आप भी अपने जेवर को बचाने के लिए कुछ टिप्स अपनाएं। ताकि आप नुकसान से बच सकें।

बिलासपुर. महिलाएं महिलाओं पर भरोसा कर लेती हैं। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ महिलाओं ने गैंग बनाकर चेन स्नेचिंग का धंधा शुरू कर दिया। वे महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके जेवर छीन लेती थीं। पुलिस ने ऐसे ही एक महिला गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस कारण अगर आप भी सोने चांदी के जेवर पहनती हैं। तो सावधानी बरतें। ताकि आपको भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने सोने की चेन और जेवर ​छुड़ाकर गायब होने वाली 7 महिलाओं को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के खिलाफ भादवि की धारा 379 34 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

ऐसे छीनतीं हैं चेन और जेवर

पुलिस ने जब चेन छीनकर भागने वाली महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी उगल दी। आरोपी महिलाओं ने बताया कि वे जब बाजार में निकलती हैं। तो अपनी सूरत को बहुत भोली बना लेती है। इसके बाद जिन महिलाओं के गले में उन्हें सोने के जेवर नजर आते हैं। उन्हें अपनी बातों में लगा लेती हैं। एक महिला बातों में लगाती है। तभी दूसरी महिला मौके का फायदा उठाकर चेन खींचकर भाग जाती है।

इन महिलाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने यूपी के इलाहबाद की रहनेवाली पूजा, बिंदु, प्रीति, अनिता, शालू, आरती, सविता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये महिलाएं हाट बाजार, आटो रिक्शा, बसों आदि में महिलाओं का ध्यान भटकाकर चेन स्नेचिंग करती हैं।

ऐसे करें जेवर की सुरक्षा

आज अगर हाट बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर जा रही हैं। तो आप अलग से ज्वेलरी पहनकर नहीं जाएं। इसी के साथ जो ज्वेलरी आपने पहन रखी है। उसे अपनी साड़ी या दुपट्टे से ढक लें। ताकि चेन स्नेचरों की नजर नहीं पड़े। इसी के साथ आप अंजान महिला या पुरुष से चर्चा करने से बचें। ताकि वे आपको अपने जाल में फंसाने में कामयाब नहीं हो सकें। जहां आपको लगता है ज्यादा भीड़ भाड़ है पर्स या ज्वेलरी चोरी की संभावना है। वहां जाने से बचें। अगर आपको फिर भी जाना पड़ रहा है तो अपनी महंगी ज्वेलरी घर पर रखकर जाएं। ताकि आप किसी बड़े नुकसान से बच सकें।

यह भी पढ़ें: सादगी और खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है एमपी की ये महिला अफसर

दूसरे शहर जाकर करती हैं चोरी

महिलाओं के ग्रुप ने बताया कि वे स्वयं के जिले या शहर में चेन स्नेचिंग या चोरी की वारदात नहीं करती हैं। वे दूसरे प्रदेश या जिले में जाकर चोरी करती हैं। ताकि उन्हें कोई आसानी से पहचान नहीं सकें।

यह भी पढ़ें: यूपी में चप्पल की माला पहनकर वोट मांग रहा ये प्रत्याशी, क्या है चक्कर