मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके जनसेवा और समर्पण को प्रेरणादायक बताते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनसेवा और समर्पण की मिसाल थे पंडित रविशंकर त्रिपाठी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित रविशंकर त्रिपाठी का जीवन जनसेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने समाज और राजनीति में जो योगदान दिया, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रतिमा बनेगी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि उनके विचारों, कार्यशैली और कर्मठता की जीवंत पहचान है। यह आने वाली पीढ़ियों को समाज और देश के लिए काम करने की प्रेरणा देती रहेगी।

जनसेवा को बताया सच्चा राष्ट्रधर्म

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व हमें सिखाते हैं कि जनसेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। इसी मार्ग पर चलकर हम एक मजबूत और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।