Surajpur News: क्या मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जनसंपर्क अभियान से लोगों को मिलेगा सीधा फायदा? क्या सड़क, पानी और बिजली की शिकायतों पर होगा त्वरित एक्शन? क्या सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा? जानिए भटगांव क्षेत्र के दौरे में मंत्री ने क्या बड़े निर्देश दिए।

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Government Schemes Update: ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

PM Narendra Modi और CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में विकास पर जोर

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता यह है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

Surajpur Rural Issues: सड़क, पानी, बिजली और आवास की समस्याएं उठीं

ग्रामीणों के साथ चर्चा के दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास और अन्य स्थानीय जरूरतों से जुड़े कई मुद्दे सामने आए। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों से मंत्री को अवगत कराया।

शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे जनसरोकार से जुड़े विषयों की लगातार निगरानी करें तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने जताया विश्वास, किया स्वागत

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया।