मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में 40.89 करोड़ रुपए की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़कों, छात्रावासों, विश्रामगृह और स्वच्छता सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत से 9 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पित विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन 4 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें शामिल हैं-

  • मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड तक सड़क निर्माण (1.70 कि.मी.), लागत 1 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए।
  • अम्बाकछार पहुंच मार्ग (1.00 कि.मी.), लागत 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए।
  • सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड तक आरसीसी पुलिया निर्माण, लागत 10 लाख रुपए।
  • मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 कि.मी.), लागत 95 लाख 53 हजार रुपए।

इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा में बड़ा सुधार होगा।

9 विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत से 9 प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें शामिल हैं –

  • फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, लागत 31 लाख 38 हजार रुपए।
  • पमशाला से सरईटोला तक सड़क निर्माण (11.50 कि.मी.), लागत 23 करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपए।
  • फरसाबहार में विश्रामगृह भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 72 लाख 55 हजार रुपए।
  • प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास कोल्हेनझरिया भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए।
  • प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फरसाबहार भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए।
  • प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास लवाकेरा भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए।
  • प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पण्डरीपानी भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए।
  • प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पण्डरीपानी भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए।
  • प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तपकरा भवन निर्माण, लागत 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए।

इन कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।