Encounter in gariaband 10 naxalites killed : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बडी़ बात यह है कि इस मुुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण को भी मार गिराया है।

Encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एक करोड़ रुपए का इनामी मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया। मोडेम और बाकी नक्लियों की मौत की पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है। छत्तसीगढ़ सरकार और सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नक्सलियों से मुठभेड़ अभी भी जारी

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि इस ऑपरेशन में एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान शामिल हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों ने बुधवार को यह ऑपरेशन शुरू किया था। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। अब एक दिन बाद अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अच्छी बात यह है कि अभी तक सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। 

कौन था 1 करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण

मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण की गिनती नक्सली संगठन के चीफ नेताओं में होती थी। उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। उस पर लूटपाट से लेकर हत्या तक के कई मामले दर्ज हैं। वह छत्तीसगढ़ समेत देश भर के नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड था। उसे खत्म कर सुरक्षाबलों ने नक्सली संगठन की रीढ़ तोड़ दी है।

अधिकारियों ने बताया है कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह अभियान गरियाबंद जिले में चल रहे सघन नक्सल उन्मूलन अभियान का हिस्सा है।