Kanker Tiranga Yatra: कांकेर तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में 92 फीट तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। रैली में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, पूर्व सैनिक और शहरवासी शामिल हुए। पूरी डिटेल आगे पढ़ें।

Kanker 92 Feet Tiranga: उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के उत्साह से भरी करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस पैदल रैली में जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। विधायक श्री आशाराम नेताम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भी यात्रा में भाग लिया।

Kanker Tiranga Yatra: अरुण साव के नेतृत्व में निकली रैली

तिरंगा यात्रा की शुरुआत शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान से हुई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली यह यात्रा नगर घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक और गांधी चौक से होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में लोगों ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Vande Mataram: पुष्प वर्षा और देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुई। शहर में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया और देशभक्ति के नारे लगाए। नगरवासियों ने विद्यार्थियों को चॉकलेट और टॉफियां बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

92 Feet Tiranga: कांकेर में आकर्षण का केंद्र बना विशाल तिरंगा

यात्रा में विद्यार्थियों ने 92 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा तिरंगा प्रदर्शित किया। शहर के अलग-अलग मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरते समय विशाल तिरंगा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की छात्राओं की बैंड टोली ने राष्ट्रगीत की धुन पर वाद्य यंत्र बजाते हुए मार्चपास्ट किया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में रिटायरमेंट से पहले निपटेंगे अफसर-कर्मचारियों के केस, खाली पदों पर भर्ती के भी निर्देश

Har Ghar Tiranga 2026: घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

केन्द्र और राज्य शासन के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के जरिए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: नक्सल पीड़ित परिवारों को 100% अनुकंपा नियुक्ति

तिरंगा यात्रा में कौन-कौन हुए शामिल?

तिरंगा यात्रा में कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी श्री निखिल राखेचा, श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया, श्री राहुल टिकरिहा, श्री राजा देवनानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री रमेश निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।