अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को एक बड़ी साजिश बताया और पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे बड़ी ताकतें शामिल हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधासभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार के दिन शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जमकर निंदा की। उन्होंने इस दौरान पंजाब पुलिस की जमकर तारीफ भी की। साथ ही इस हमले को एक बहुत बड़ी साजिश करार दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके पीछे कई सारी बड़ी शक्तियों का हाथ शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अरविंद केजरीवाल ने संबोधन करते हुए कहा,'पंजाब में आज एक घटना हुई. किसी ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से घटना टल गई। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं घटना की निंदा करता हूं। एक बात साफ है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इसके पीछे बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं। इसके अलावा आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा इस घटना को न केवल पंजाब पुलिस ने रोकने की कोशिश की बल्कि पूरे देश के सामने एक शानदार मिसाल भी पेश की है। उन्होंने लोगों को बताया कि आखिर किस तरह से कानून व्यवस्था को बरकरार रखा जाता है।

अमित शाह को लेकर जमकर हुई नारेबाजी

आप पार्टी की तरफ से इस दौरान बीजेपी पार्टी को जमकर घेरा गया। साथ ही दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर चर्चा कराने की मांग को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से किया गया। इस मुद्दे पर भी विपक्ष पार्टी को सत्ता पक्ष ने जमकर घेरा। बीजेपी ने इसका विरोध जताते हुए विधायक सदन का बहिष्कार किया। इस दौरान वो गले में तख्ती लगाकर विरोध जताते हुए दिखाई दिए। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में खराब कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। पार्टी के नेता बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेल में जा पहुंचे। बाद में सदन के बाहर भी जमकर हंगामा किया गया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जवाब तक मांगने को लेकर नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, कानून व्यवस्था पर BJP-AAP के बीच घमासान

गाजीपुर बॉर्डर: राहुल गांधी पर जमकर बरसे लोग, इस वजह से घूमा सबका दिमाग