बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। केजरीवाल ने जताया दुख, मदद के दिए निर्देश।

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां पर चार मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग गिर गई, इसके अंदर कम से कम 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी हासिल हुई बिना देरी करें वो फायर और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर जा पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 8 लोगों को अबतक मलबे से निकाला जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली फायर चीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शाम के समय 7 बजे बुराड़ी में मौजूद ऑस्कर स्कूल के पास चार फ्लोर वाली बिल्डिंग जेएचपी हाउस के ढहने के बारे में उन्हें जानकारी हासिल हुई थी। इस बिल्डिंग के नीचे 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जिन 8 लोगों को मलबे से निकाला गया है उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक ये चार मंजिला बिल्डिंग 250 गज की थी। ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग थी।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Election: राजधानी में अब तक कौन-कौन बन चुका है सीएम, देखिए लिस्ट

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें। कुछ लोग इस घटना की वीडियो भी बनाते हुए दिखाई दिए हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की स्पेशल मशीनों को भी मंगवाया गया है। ताकि दबे हुए लोगों को जल्दी से जल्दी निकाला जा सकें। इस हादसे ने आसपास के लोगों के बीच दहशत फैला दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: रोहिणी में राघव चड्ढा का रोड शो, क्या AAP फिर करेगी कमाल?