Delhi Triple Murder ने राजधानी दिल्ली को हिलाकर रख दिया। मैदानगढ़ी में युवक सिद्धार्थ ने अपने माता-पिता और भाई की हत्या कर फरार हो गया। 5 वर्षों में दिल्ली में कुल 2700 मर्डर रिपोर्ट हुए हैं, जो अपराध की गंभीरता दर्शाता है।

DID YOU
KNOW
?
5 साल में 2700 मर्डर हुए
दिल्ली में 2020 से 2024 के बीच 2450 हत्या के केस दर्ज हैं। 2025 में अब तक 250 मामले आए हैं। NCRB के अनुसार, दिल्ली में क्राइम रेट देश में सबसे अधिक है

Rising Murder Cases in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली से गुरुवार सुबह क्राइम की जो खबर सामने आई, उसने हर किसी को दहशत में डाल दिया। किसी ने कहा यही कलयुग है तो कोई कहने लगा दिल्ली दिल वालों की है, लेकिन इस युवक ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है, वह पत्थर दिल है। दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके में एक बेटा इतना क्रूर निकला की उसने अपने बुजुर्ग माता-पिता और यंग भाई की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फारर हो गया। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस खबर लगते ही मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया। इस किलिंग के बाद लोग दिल्ली को अपराध की राजधानी कहने लगे हैं। क्योंकि पिछले 5 सालों के अंदर 2700 मर्डर हुए हैं।

पहले मारे चाकू और ईंट -पत्थर से कुचला

दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके में जिन तीन लोगों की हत्या की उनकी पहचान प्रेम सिंह (50), रजनी (45) और ऋतिक (24) के रूप में हुई है। यह परिवार दक्षिणी दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके के सतबाड़ी खर्क गांव में हाउस नंबर 155 में रहता था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो घर के अंदर खून से लथपथ हालत में तीन लोगों शव पड़े थे। जिनकी हत्या सिद्धार्थ नाम के बेटे ने की थी। आरोप है कि सिद्धार्थ ने चाकुओं से गोदकर और ईंट -पत्थर से कुचलकर अपने माता-पिता और भाई को मार डाला और भाग निकला।

दिल्ली में 4 साल के अंदर हुए 2,450 मर्डर

दरअसल, पिछले महीने जुलाई में राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली में बढ़ते क्राइम के आकड़ों की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर देते हुए बताया था कि पांच साल की अवधि में दिल्ली के अंदर हत्या के कुल 2,450 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा पूछे गए प्रश्न पर दी थी।

ये रहा दिल्ली में मर्डर का पांचों साल का अंकाड़ा

सुमन ने सवाल किया था कि क्या दिल्ली में हत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताए क्या हैं। बता दें कि दिल्ली में 2020 से 2024 के बीच हत्या के 2,450 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं जनवरी 2025 से अगस्त यानि छह महीने के अंदर अभी तक 250 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने एक साल का आंकड़ शेयर करते हुए बताया था कि 2024 में 504, 2023 में 506 और 2022 में 509 मामले दर्ज हुए। जबकि 2021 में 459 और 2020 में 472 मामले दर्ज किए गए थे। कुल मिलाकर इन पांच सालों के अंदर दिल्ली में कुल 2700 मर्डर हुए हैं।