शीशमहल के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्यों उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी नहीं की और उनकी फैमिली में कौन-कौन है?

मंगलवार के दिन चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी के दिन चुनाव होने जा रहे हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इन सबके बीच शीशमहल का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। बीजेपी आम आदमी पार्टी को इस मामले में घेरती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अपनी पार्टी का बचाव करने और बीजेपी के खिलाफ विरोध जताते हुए नेता संजय सिंह ने खुली चुनौती दे डाली है। आम आदमी पार्टी के दोनों नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज 8 जनवरी के दिन सीएम आवास देखने के लिए 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग जा पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। क्या आपको पता हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी करने के बजाए सीधा समाज सेवा करने की क्यों ठानी। साथ ही उनके परिवार में कौन-कौन है? आइए जानते हैं संजय सिंह से जुड़ी सभी चीजों के बारे में यहां।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय सिंह का जन्म और पढ़ाई

संजय सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 मार्च 1972 में हुआ था। संजय सिंह ने अपनी शुरुआत शिक्षा अपने गृहजिले में ही ली थी। उन्होंने इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने नौकरी करने की बजाए शिक्षा पूरी करने के बाद सीधा समाज सेवा में अपना योगदान देने के बारे में सोचा। इसके बाद वो नेता से सासंद बने। संजय सिंह टीम अन्ना के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा गोमाती परियोजना में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए देखा गया था। 2012 में आम आदमी पार्टी बने और वो उससे सदस्य बनकर जुड़े।

संजय सिंह के परिवार में कौन-कौन है?

संजय सिंह के फैमिली बैक ग्राउंड की बात करें माता, पिता, पत्नी, एक भाई और दो बच्चे हैं।संजय सिंह के माता-पिता दोनों रिटायर्ड टीचर्स हैं। पिता का नाम दिनेश सिंह और माता का नाम राधिका सिंह है। वहीं, उनकी पत्नी का नाम अनिता सिंह है। दोनों के प्यारे से एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं, संजय सिंह के भाई अमेरिका में इंजीनियर हैं। संजय सिंह ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं।

ये भी पढें-

दिल्ली चुनाव: नारी शक्ति को लुभाने के लिए AAP, BJP-कांग्रेस में छिड़ी जंग

दिल्ली चुनाव: ये 5 वजह बनेगी AAP की हार, केजरीवाल काल होगा खत्म?