5 फरवरी से दिल्ली चुनाव होने जा रहे हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जमकर महिला वोटर्स को इस बार लुभाने में लगी हुई है। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जल्दी शुरु होने जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी-अपनी तैयारियां करने में जुटी हुई। पार्टियां हर वर्ग के वोटर्स का दिल जीतने में जुटी हुई है। सबसे ज्यादा ध्यान सभी पार्टियों का महिला वोर्टस पर लगा हुआ है। तभी तो पार्टियों की तरफ से महिलाओं को लेकर अलग-अलग स्कीम और योजनाएं निकाली जा रही है। राजनीतिक दलों में महिला वोटर्स को वोट बैंक के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, 2020 में जो चुनाव हुए थे उसमें महिलाओं ने जानिए कैसे बड़ा रोल प्ले किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी की राह पर कांग्रेस-बीजेपी

आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये का ऐलान किया है। महिलाओं में इस योजना का भरोसा दिलाने के लिए खुद पार्टी के नेता उनका रजिस्ट्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। आप पार्टी की तरफ से ये कहा गया है कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो योजना की राशि महिलाओं के अकाउंट में आ जाएगी।

कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना

वहीं, कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया है, जिसके चलते 2500 रुपये देने का वादा किया गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को देखते हुए बीजेपी भी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कुछ खास लेकर आने वाली है। अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि महिलाएं को लुभाने के लिए कितनी राशि तय हुई है। कुछ अरसा पहले तक वोट डालने वाले पुरुषों और महिलाओं के बीच काफी अंतर था, लेकिन पिछले साल ये अतंर लोकसभा चुनाव के वक्त कम हो गया था। चुनाव में 59.03 प्रतिशत वोट पुरुष ने दिए थे। वहीं, 58.29 वोटर्स महिलाएं दर्ज हुई थी। ऐसे में महिलाओं का दिल जीतने के लिए सभी पार्टी योजनाओं का सहारा लेती हुई दिखाई दे रही है। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं की बड़ी मतदान दर ने ही आप पार्टी को जीत हासिल करवाने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: ये 5 वजह बनेगी AAP की हार, केजरीवाल काल होगा खत्म?

दिल्ली में फटाफट बन जाएगा आपका वोटर कार्ड, इस शानदार APP के स्टेप फॉलो करें