दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी जमकर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन दिल्ली की कुछ सीटे ऐसी हैं, जिनकी वजह से पूरा खेल खराब हो सकता है। 

5 फरवरी के दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के बीच इसी बात को लेकर जंग छिड़ी हो रही है कि अगला सीएम उनकी पार्टी से ही बने। आम आदमी पार्टी की बीजेपी से इस दौरान जमकर जंग होती दिखाई दे रही है। आप बीजेपी पर कई इलाकों मे वोट कटाने को लेकर आरोप लगा रही है। वहीं, बीजेपी भी आप पर जमकर वार कर रही है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी फर्जी वोटर बनवाने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को एक ही तरह का बताया है। इस बात पर अरविंद केजरीवाल अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दिए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली के वोटरों की संख्या में काफी बदलाव देखने को मिला है। 2020 विधानसभा चुनाव में जितने वोर्टस थे अब वो पहले जैसे नहीं रहे हैं। कई जगहों पर संख्या में तेजी से कमी देखने को मिली है। वहीं, कई जगहों पर वोटर्स की संख्या में बढ़ देखने को मिली है। आइए जानते हैं किन जगहों पर कितने वोट्स दर्ज हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल ने किराएदारों का दिल किया खुश, मुफ्त की ये दो चीजें

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार जब चुनाव हुए थे उनकी तुलना में लक्ष्मी नगर क्षेत्र में इस बार 15,213 कम वोटर रजिस्टर हुए हैं। जबकि वहां पर पहले 2,21,651 वोटर थे। इस साल सिर्फ 2,06,428 दिल्ली वालों ने वोट देने के लिए रजिस्ट्रेशन करने का काम किया है। रोहिणी क्षेत्र में पिछली बार हुए चुनाव के मुकाबले 10,437 वोटर्स कम होने वाले हैं। वोटर्स अब 1,72,542 रह गए हैं। वहीं, बाबरपुर की बात करें तो उस सीट पर 2020 की तुलना में इस साल 699 मतदाता कम हो हुए हैं।

इन सीटों पर भी देखने को मिला फर्क

दिल्ली कैंट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यहां पर पिछले साल हुए चुनाव के मुकाबले अब सिर्फ 78,893 वोटर्स ही रह चुके हैं। कम से कम 50,455 वोटर्स यहां कम रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा सीट पर इस साल केवल 1,09,022 वोर्टस ही वोट करने वाले हैं। जहां से अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा आमने-सामने हैं। बाकी सीटों की बात करें तो ओखला सीट पर इस बार ओखला विधानसभा सीट पर 44,432 वोटर इस बार ज्यादा होंगे। वहीं, बदरपुर सीट पर 41,229 नए वोर्टर दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

ये है दिल्ली का कसाई, 18 लोगों को काटा, शव के टुकड़े संग पुलिस को देता था चुनौती