Delhi MCD Mayor election results: दिल्ली नगर निगम (MCD) में BJP ने दो साल बाद फिर से कब्जा जमाया। राजा इक़बाल सिंह बने नए मेयर, कांग्रेस के मंदीप सिंह को मात्र 8 वोट। AAP ने चुनाव का किया बहिष्कार। जानिए पूरी कहानी।

Delhi MCD Mayor election results: दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के सत्ता समीकरण में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। दो साल के अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने MCD की सत्ता फिर से अपने हाथों में ले ली है। शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में राजा इक़बाल सिंह ने 133 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप सिंह को हराया जिन्हें सिर्फ 8 वोट मिले। आप ने पूरी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिप्टी मेयर भी BJP का, कांग्रेस की उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर पद भी BJP की झोली में गया। जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर घोषित किया गया क्योंकि कांग्रेस की उम्मीदवार अरीबा खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

AAP ने किया चुनाव का बहिष्कार, Shelly Oberoi ने बोला हमला

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने MCD चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार किया। पूर्व मेयर और AAP की पार्षद शेली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एमसीडी चुनाव को बीजेपी ने मजाक बना दिया है। ये उनका 'ट्रिपल इंजन गवर्नमेंट' चलाने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता के लिए कई फैसले लिए गए लेकिन भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता हथियाना रहा है।

एमसीडी में बीजेपी की रणनीति और शक्ति संतुलन

दिल्ली नगर निगम में वर्तमान में कुल 238 सीटें हैं, जिनमें से 12 खाली हैं क्योंकि कुछ पार्षद विधायक या सांसद बन गए हैं। BJP के पास अब 117 पार्षद हैं जो 2022 में 104 थे। वहीं, AAP के पास अब 113 सीटें हैं जो पहले 134 थीं। कांग्रेस की स्थिति कमजोर बनी हुई है उसके पास सिर्फ 8 पार्षद हैं।

'भ्रष्टाचार का अंत करेंगे': राजा इक़बाल सिंह

नवनियुक्त मेयर राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि आप ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। हम दिल्ली को भ्रष्टाचारमुक्त बनाएंगे और पिछले दो सालों में रुके हुए सभी काम पूरे करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर चुने जाने के तुरंत बाद स्थायी समिति के चुनाव कराए जाएंगे।