दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 13 पार्षदों ने इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। MCD में आप के सदन नेता मुकेश गोयल भी शामिल।

Aam Aadmi Party: पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप (आम आदमी पार्टी) को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। 13 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बागी नेताओं में मुकेश गोयल भी शामिल हैं, जो MCD (दिल्ली नगर निगम) में आप के सदन के नेता थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनिवार को गोयल के नेतृत्व में पार्षदों ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (Indraprastha Vikas Party) नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा की। इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में गोयल ने आदर्श नगर से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

पिछले नगर निगम चुनाव से पहले ये नेता कांग्रेस छोड़कर आप में आए थे। गोयल 25 साल तक नगर पार्षद रहे हैं। वह 2021 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए। बता दें कि आप में बगावत बेहद अहम वक्त में सामने आई है। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने एमसीडी पर नियंत्रण हासिल किया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

Scroll to load tweet…

आप के इन पार्षदों ने की बगावत

1-मुकेश गोयल

2- हेमचंद गोयल

3- दिनेश भारद्वाज

4- हिमानी जैन

5- उषा शर्मा

6- साहिब कुमार

7- राखी कुमार

8- अशोक पांडेय

9- राजेश कुमार

10- अनिल राणा

11- देवेंद्र कुमार

12- रुनाक्षी शर्मा

13- मनीषा

सत्ता से हटने के बाद कलह से जूझ रही आप

दिल्ली में आप को यह झटका तब लगा जब इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उसे करारी शिकस्त दी थी। सत्ता से हटने के बाद आप पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। पार्टी में असंतोष रोकने के लिए आप ने मार्च में संगठनात्मक फेरबदल किया था। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभार दिया गया। पंजाब में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

गोपाल राय को गुजरात का आप प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ के विशेष प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।