मिलिए प्रियंका गांधी की होनेवाली खूबसूरत बहू अवीवा से, जानें किस चीज का शौक
Aviva Baig Pics: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से इंगेजमेंट कर ली है। अब लोगों को इनकी शादी का इंतजार है। वैसे रेहान के बारे में तो लोग काफी जानते हैं, लेकिन अवीवा बेग के बारे में कम जानकारी है।

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। सगाई के बाद अब दोनों परिवार शादी के लिए भी राजी हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और अवीवा बेग की सगाई पहले ही हो चुकी है। इस इंगेजमेंट को बेहद सीक्रेट रखा गया था, जिसमें सिर् दोनों परिवारों के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे थे।
इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने इंट्रो में खुद को एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है।
प्रियंका गांधी की होनेवाली बहू अवीवा बेग खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। अवीवा सुंदर होने के साथ ही फैशनिस्टा भी हैं। इसका अंदाजा उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
अवीवा बेग ‘Atelier 11’ की को-फाउंडर भी हैं। उनकी फोटोग्राफी को कई एग्जीबिशन में देखा जा सकता है। अवीवा बेग इंडियन आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम के तहत एक बड़ी एग्जीबिशन में भी हिस्सेदारी कर चुकी हैं।
वहीं, 25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक रहा है और वो कमर्शियल फोटोग्राफी करते हैं।
रेहान वाड्रा की पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से हुई है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से कम्प्लीट की है।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

