दिल्ली के नेब सराय में एक बेटे ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका से शादी की इच्छा और पिता के विरोध के कारण युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

नेब सराय। आज की दुनिया में किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। चाहे इस मामले में अपनी खुद की औलाद क्यों न हो। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के नेब सराय में हुआ ट्रिपल मर्डर केस का मामला। यहां पर एक बेटे या फिर यूं कहे की एक भाई ने अपने पूरे परिवार को ही तहस-नहस करके रख दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी बेटे को वक्त रहतेत ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्जुन ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने उसका और उसके प्रेमिका को बेइज्जत किया था। क्योंकि वो दोनों शादी करना चाहते थे। अर्जुन राज्य स्तरीय बॉक्स औऱ दिल्ली विश्वविद्यालय का स्टूडेंट बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अर्जुन शादी करना चाहता था, लेकिन पिता राजेश उसके खिलाफ थे। आरोपी ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने से एक हफ्ता पहले आरोपी अपनी प्रेमिका संग बाजार में घूम रहा था। पिता ने दोनों को देख लिया। उस वक्त अर्जुन ने अपने पिता को बताया कि वह उसकी प्रेमिका है औऱ उससे शादी करना चाहता है। ये सुनते ही पिता को गु्स्सा आ गया औऱ उन्होंने अर्जुन के थप्पड़ मार दिया। साथ ही डांटा। पिता राजेश ने कहा कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला लड़का है इसीलिए नौकरी के बिना वो शादी नहीं कर सकता है।

अपमान का लिया कत्ल के जरिए बदला

पिता राजेश बेटे अर्जुन के बेरोजगार होने की वजह से शादी के खिलाफ थे। जब उसके पिता उस पर गुस्सा हो रहे थे। तो वहां खड़े मजदूर उस पर हंस रहे थे। ऐसे में अर्जुन को बहुत अपमान महसूस हुआ। ऐसे में उसने अपनी मां, बहन औऱ पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दावा किया कि अर्जुन औऱ उसके परिवार वालों के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। इसीलिए बात को समझने की बजाए आरोपी ने इतना बड़ा कदम उठाया।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: नए नारे के साथ बीजेपी ने दी AAP को टक्कर, लॉन्च हुआ नया पोस्टर