दिल्ली से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते 200 यात्री 7 घंटे तक फंसे रहे। यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद भी उड़ान नहीं भरी गई और बाद में उन्हें फिर से सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा।

नई दिल्ली। शनिवार के दिन दिल्ली-पुणे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सारी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें प्लेन में बैठा दिया गया। प्लेन में करीब 200 यात्री मौजूद थे। दो घंटे में उन्हें पुणे उतरना था, लेकिन प्लेन ने उड़ान नहीं भरी। सात घंटे प्लेन में बैठकर ही यात्रियों को गुजाराना पड़ा। बाद में फिर उन्हें विमान से उतार दिया गया और फिर से सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरने के लिए कहा। दरअसल शुक्रवार की रात को उड़ान IX-1176 ने उड़ान भरने का काम किया था। पुणे में रात 11:50 मिनट पर उस प्लेन को उतरना था। विमाग आखिरकार शनिवार की सुबह 7:30 बजे दिल्ली से रवाना हुआ। यात्रियों को रात प्लेन में बैठकर गुजरानी पड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस पूरे वाक्य के बारे बात करते हुए पुणे के रहने वाले अंबादास गवांडे ने बताया कि विमान अपने फिक्स समय से 10 घंटे से ज्यादा समय बाद शनिवार को सुबह 10 बजे पुणे में उतरा। टीओआई ने एयरलाइन के प्रवक्त को विस्तृत वॉट्सऐप संदेश भेजकर यात्रियों की परेशानी के पीछे के कारणों की जानकारी मांगी तो उन्हें एयरलाइन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

दिल्ली में लेट चल रही है उड़ाने

अपनी बात रखते हुए गावंडे ने कहा, 'पहले तो आधे घंटे की देरी हुई। शुक्रवार रात 10 बजे तक सभी यात्री विमान में सवार हो गए। जब एक घंटे बाद भी विमान नहीं उड़ा, तो यात्रियों ने क्रू मेंबर्स से पूछा कि समस्या क्या है। उनमें से एक ने कहा कि कोहरे की वजह से दृश्यता एक बड़ी समस्या थी। कुछ यात्री दो घंटे से ज़्यादा समय तक विमान में धैर्यपूर्वक बैठे रहने के बाद अपना आपा खो बैठे।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से आने-जाने वाली सभी उड़ाने तीन घंटे से पांच घंटे के बीच लेट चल रही है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली इलेक्शन 2025: केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बीजेपी के परवेश वर्मा

हिट एंड रन केस में SI की दर्दनाक मौत, दहल उठी पूरी दिल्ली