Heavy Rain Alert: दिल्ली और आसपास के इलाकों में 29 और 30 मई को तेज बारिश, बिजली और आंधी की संभावना। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 जून से मौसम सामान्य होने की उम्मीद।

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए 29 और 30 मई को मौसम के खराब रहने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

आज सुबह से ही दिल्ली में कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 मई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और हवाएं भी उसी रफ्तार से चलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: पटना वाले खान सर शादी के बाद सुर्खियों में: क्या है उनकी कमाई, जानिए लाइफ स्टोरी

1 जून से समान्य होगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा। इस दिन गरज के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 2 जून से मौसम में और सुधार होगा। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है।

29 और 30 मई को तेज बारिश की संभावना

3 जून को भी हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, लेकिन इस दिन भी कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 4 जून को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहने की उम्मीद है। सिर्फ हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि 29 और 30 मई को सतर्क रहें, खासकर जब तेज हवाएं चलें या बिजली गिरे। इन दो दिनों के बाद मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।